फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UP Warriorz Head coach Abhishek Nayar on Pratika Rawal availability for Women’s Premier League

WPL 2026: डब्ल्यूपीएल में यूपी वारियर्स के लिए उपलब्ध रहेंगी प्रतिका रावल? मुख्य कोच अभिषेक नायर ने दिया जवाब

Mon, 05 Jan 2026 05:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 05 Jan 2026 05:58 PM IST
सार

प्रतिका रावल महिला प्रीमियर लीग में खेल पाएंगी या नहीं, इसे लेकर यूपी वारियर्स के कोच अभिषेक नायर ने प्रतिक्रिया दी है। प्रतिका को महिला विश्व कप के दौरान चोट लगी थी।

विज्ञापन
UP Warriorz Head coach Abhishek Nayar on Pratika Rawal availability for Women’s Premier League
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women-x

विस्तार

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल चोट के बाद से अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर सकी हैं। प्रतिका को यूपी वारियर्स ने नीलामी में खरीदा था, लेकिन यह अभी तय नहीं है कि वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र में हिस्सा ले पाएंगी या नहीं। अब इसे लेकर मुख्य कोच अभिषेक नायर ने भी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कि प्रतिका डब्ल्यूपीएल में खेलेंगी या नहीं। 
विज्ञापन

यूपी को सीओई की मंजूरी का इंतजार
नायर ने सोमवार को कहा कि यूपी वारियर्स को डब्ल्यूपीएल में प्रतिका की उपलब्धता के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की स्वीकृति का इंतजार है। डब्ल्यूपीएल के चौथे सत्र का पहला चरण नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में नौ से 17 जनवरी तक होगा, जबकि दूसरा चरण 19 जनवरी से पांच फरवरी तक होगा। प्रतिका को पिछले नवंबर में महिला वनडे विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट के बाकी मैचों में नहीं खेल पाई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सलामी बल्लेबाज की उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर नायर ने कहा, प्रतिका को लेकर सच कहूं तो मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है सीओई इस पर फैसला करेगा। प्रतिका का टीम में होना हमेशा रोमांचक होता है और मुझे लगता है कि कोई भी टीम तभी अच्छी होती है जब उसमें अलग-अलग तरह के खिलाड़ी हों, ना कि ऐसे खिलाड़ी जो एक ही शैली और ब्रांड का क्रिकेट खेलते हों।
विज्ञापन

लैनिंग को कप्तान बनाने पर क्या बोले नायर
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज कप्तान मेग लैनिंग यूपी वारियर्स की कप्तानी करने वाली हैं और नायर ने कहा कि सबसे अच्छी टीमों में सबसे अच्छे कप्तान होते हैं। उन्होंने कहा, जब हम यह टीम बनाने की कोशिश कर रहे थे तो एक बहुत जरूरी बात यह थी कि हमें सबसे अच्छा कप्तान मिले और कोई ऐसा जो इस समूह की अगुआई कर सके। यह हमारे लिए बहुत आसान और साफ विकल्प था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed