{"_id":"5d6e78998ebc3e01390a6b91","slug":"up-cricket-association-appoints-sunil-joshi-as-news-coach-for-ranji-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का यह पूर्व खिलाड़ी बना उत्तर प्रदेश रणजी टीम का कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया का यह पूर्व खिलाड़ी बना उत्तर प्रदेश रणजी टीम का कोच
Tue, 03 Sep 2019 07:58 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 03 Sep 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
सुनील जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और बांये हाथ के स्पिनर सुनील जोशी को उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की रणजी टीम का कोच बनाया गया है। जोशी 20 सितंबर तक उत्तर प्रदेश रणजी टीम के शिविर में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया, 'पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुनील जोशी को एक वर्ष के लिए उत्तर प्रदेश की रणजी टीम का कोच बनाया गया है। वे विजय हजारे ट्रॉफी से पहले टीम के शिविर में शामिल हो जायेंगे।'
विज्ञापन
जोशी कर्नाटक के रहने वाले है और भारत के लिए 15 टेस्ट में 41 विकेट खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 69 वनडे में 69 विकेट लिए हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 मार्च 2001 को खेला था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उप्र की रणजी टीम के कोच रह चुके है जिनमें वेंकटेश प्रसाद और मनोज प्रभाकर का नाम शामिल है।