फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Unsung Hero of Indian Cricket Team Wriddhiman Saha

धोनी के बाद साहा ने भी किया यह कारनामा!

Mon, 03 Oct 2016 07:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 03 Oct 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
Unsung Hero of Indian Cricket Team Wriddhiman Saha
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
टेस्ट क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद यह सवाल सभी के जहन में था उनकी जगह की भरपाई कौन करेगा। मगर सिलेक्टरों ने रिद्धिमान साहा पर भरोसा जताया और उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर खुद को साबित भी किया है।
विज्ञापन


साहा के पिछले एक साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनका प्रदर्शन काफी अच्छा नजर आता है। अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में साहा ने दोनों पारियों में हाफ सेंचुरी बनाई। साहा दोनों ही पारियों में नॉटआउट भी रहे। पहली पारी में अविजित 54 रन बनाने वाले साहा ने दूसरी पारी में नाबाद 58 रन बनाए।
विज्ञापन


पिछली दो सीरीज में साहा ने मिले मौकों की खूब भुनाया है। भले ही साहा की पारियों के बड़े चर्चे न रहे हों, मगर साहा ने निचले क्रम में बेहतरीन साझेदारियां करके खुद को साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Unsung Hero of Indian Cricket Team Wriddhiman Saha
रिद्धिमान साहा - फोटो : getty
रिद्धिमान साहा विकेट कीपिंग के साथ-साथ अपने बल्ले से भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल खेली अपनी 7 टेस्ट पारियों में उन्होंने दो हाफ सेंचुरी, एक सेंचुरी और दो 40s बनाए हैं। एक लिहाज से देखा जाए तो साहा ने इन पारियों में 300 से अधिक रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 60 से ज्यादा की रही है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच की दोनों पारियों में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई हैं। इसके साथ ही साहा एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में हाफ सेंचुरीज लगाने वाले चौथे विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने बर्मिंगम में इंग्लैंड के खिलाफ 2011 में हाफ सेंचुरीज लगाई थी। उन्होंने पहली पारी में 77 और दूसरी पारी में नाबाद 74 रन बनाए थे। धोनी ने अपने करियर में यह कारनामा चार बार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed