फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Underdog Sunrisers Hyderabad vs Strong Mumbai Indians Clash of weekend in IPL 2021

SRH के सामने मुंबई: रोहित की पलटन को हराने के लिए ऑरेंज आर्मी को लगानी होगी पूरी ताकत

Sat, 17 Apr 2021 08:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 17 Apr 2021 08:45 AM IST
सार

यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
Underdog Sunrisers Hyderabad vs Strong Mumbai Indians Clash of weekend in IPL 2021
सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को इंडियन प्रीमयर लीग में मुंबई इंडियंस की मजबूत टीम के खिलाफ सही संयोजन के साथ उतरने प्रयास करेगी जिससे कि लगातार दो हार के बाद जीत दर्ज करके अंकों का खाता खोल सके। डेविड वार्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स की टीम को चेन्नई की पिच रास नहीं आ रही है और टीम 150 रन से भी कम के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही है।

विज्ञापन


पहले दो मैच में टीम को लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी का सामना करना पड़ा है, जिससे अंतिम एकादश में गहराई की कमी और मजबूत वैकल्पिक भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धता नहीं होना जैसी कमजोरियां उजागर हुई।

विज्ञापन

कप्तान वार्नर के अंतिम एकादश के चयन पर भी सवाल उठ रहे हैं। जॉनी बेयरस्टो और ऋधिमान साहा के रूप में दो विकेटकीपर को अंतिम एकादश में जगह देने से कोई मकसद पूरा नहीं हो पा रहा है। साहा सलामी बल्लेबाज के रूप में बिलकुल भी लय में नजर नहीं आए। साहा 2008 में पहले टूर्नामेंट से आईपीएल का हिस्सा हैं, लेकिन उनके रिकॉर्ड को करीब से देखें तो पता चलता है कि वह निरंतर रन बनाने में नाकाम रहे हैं।

डग आउट में केदार जाधव जैसे अनुभवी खिलाड़ी और प्रियम गर्ग तथा अभिषेक शर्मा के रूप में दो प्रतिभावान खिलाड़ियों की मौजूदगी से साहा को इस प्रदर्शन के साथ टीम में अधिक मौके मिलने की उम्मीद नहीं है। केदार और अभिषेक के साथ अगर टीम उतरती है तो उसे स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी मिलेगा।

विदेशी खिलाड़ियों में अंतिम एकादश में सिर्फ वार्नर और राशिद खान का चयन तय है और ऐसे में सनराइजर्स को पूरी तरह से फिट केन विलियमसन की जरूरत है क्योंकि स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ वह अच्छे बल्लेबाज हैं। मनीष पांडेय और अब्दुल समद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद के खिलाफ जैसे शॉट खेले उससे वार्नर निराश होंगे।

पांडेय को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया और फिनिशर की भूमिका सही तरह से नहीं निभा पाने के कारण संभवत: उन्हें जल्दी ही दोबारा टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिले। आईपीएल के जरिए हालांकि पांडेय के पास अपना दावा मजबूत करने का मौका है। वह उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने सबसे कम स्ट्राइक रेट के साथ 3000 आईपीएल रन पूरे किए हैं।

विज्ञापन

टीम की गेंदबाजी भी चिंता का सबब है। टी नटराजन पिछले सत्र जैसी फॉर्म में नहीं हैं जबकि भुवनेश्वर कुमार भी महंगे साबित हुए हैं। रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे मुंबई इंडियंस के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को देखते हुए संदीप शर्मा और सिद्धार्थ कौल जैसे हैदराबाद की टीम के वैकल्पिक तेज गेंदबाज भी अधिक प्रभावी नजर नहीं आते।

इस बात की संभावना कम है कि मुंबई की टीम अपनी अंतिम एकादश में बदलाव करेगी, विशेषकर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ। मुंबई इंडियंस को हालांकि अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed