फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under19 World Champion India: Congratulation ceremony to be held in Ahmedabad, players will be given Rs 40 lakh

World Champion India: अहमदाबाद में होगा अभिनंदन समारोह, खिलाड़ियों को दिए जाएंगे 40 लाख रुपये

Sun, 06 Feb 2022 09:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Feb 2022 09:18 PM IST
सार

शनिवार को फाइनल में इंग्लैंड पर जीत दर्ज करने के बाद ग्याना में भारतीय दल ने भारतीय उच्चायुक्त केजे श्रीनिवास से मुलाकात की। थके हुए होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने समारोह में मौजूद वेस्टइंडीज के पूर्व महान तेज गेंदबाज सर कर्टली एंब्रोस के साथ तस्वीरें खिंचवाई।

विज्ञापन
Under19 World Champion India: Congratulation ceremony to be held in Ahmedabad, players will be given Rs 40 lakh
जीत के बाद भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को देश पहुंचने पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अहमदाबाद में सम्मानित करेगा। रविवार को बीसीसीआई ने टीम के प्रत्येक संदस्य को 40 लाख रुपये जबकि सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


शनिवार को फाइनल में इंग्लैंड पर जीत दर्ज करने के बाद ग्याना में भारतीय दल ने भारतीय उच्चायुक्त केजे श्रीनिवास से मुलाकात की। थके हुए होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने समारोह में मौजूद वेस्टइंडीज के पूर्व महान तेज गेंदबाज सर कर्टली एंब्रोस के साथ तस्वीरें खिंचवाई।
विज्ञापन


मैच की बात करें तो फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 44.5 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारत ने 47.4 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से निशांत सिंधू 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, शेख रशीद ने भी 50 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड को कम रन पर समेटने में सबसे बड़ा योगदान राज बावा और रवि कुमार का रहा।  बावा ने पांच और रवि कुमार ने चार विकेट झटके। इसके अलावा कौशल तांबे को एक विकेट मिला। राज बावा को पांच विकेट लेने और 35 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed