फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under-19 world cup: south africa vs namibia

नौंवें विकेट के लिए 124 गेंदों में 55 की साझेदारी, नहीं बची टीम की लाज

Sun, 31 Jan 2016 06:50 PM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
Under-19 world cup: south africa vs namibia

जब शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम हो गए तब नौंवें विकेट के लिए पुछल्लों ने 124 गेंदों में 55 रनों की साझेदारी कर टीम की लाज बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन गेंदबाज उनके प्रयास को भुनाने में नाकाम रहे। टीम ने महज 60 रन पर अपने 8 विकेट गंवा दिए थे फिर भी टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।

विज्ञापन


लगातार दूसरे हार के साथ ही वर्ल्ड चैंपियन टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उसे पिछले मैच में भी एक दूसरी छोटी टीम से हार मिली थी।

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पिछली बार की चैंपियन दक्षिण अफ्रीका की हालत बेहद खराब रही, नौंवें विकेट के लिए 124 गेंदों ने 55 रनों की साझेदारी ने टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं रहे। इस साझेदारी के दम पर अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में विपक्षी टीम नामीबिया जैसी अनजान टीम ने 2 विकेट और 62 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत से नामीबिया अगले दौर में पहुंच गई तो गत चैंपियन टीम को बाहर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

62 गेंद और 2 विकेट रहते जीता नामिबिया

Under-19 world cup: south africa vs namibia

अंडर-19 वर्ल्ड कप के 17वें मैच में पिछली बार की चैंपियन दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला नामिबिया के साथ था। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने का फैसला उसके लिए खराब होता दिखा और उसने महज 2 रन पर 2 विकेट गंवा दिए।

बेहद खराब शुरुआत के बाद भी अफ्रीकी टीम लगातार संघर्ष करती दिखी। उसके 8 विकेट सिर्फ 60 रन पर गिर गए। ऐसा लग रहा था कि टीम 100 से बहुत पहले ही आउट हो जाएगी, लेकिन आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विलेम लुडिक (42 रन, 98 गेंद) ने जबरदस्त खेल दिखाया और एक छोर संभालते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया।

उन्होंने नौंवें विकेट के लिए लुथो सिंपला (17 रन, 63 गेंद) के साथ 20.4 ओवर में 55 रनों की साझेदारी जिसमें लुडिक का योगदान 40 रनों का रहा। नौंवें नंबर के बल्लेबाज लुथो सिंपला ने भी क्या खूब साथ निभाया और शुरुआती 47 गेंद खेलकर सिर्फ एक रन बनाया था।

जवाब में नामिबिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने बिना खाता खोले पहला विकेट गंवाया। 74 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। लेकिन ‌पुछल्ले बल्लेबाजों ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी दम दिखाया और मैच 2 विकेट और 62 गेंद रहते मैच जीता।

इस जीत के साथ ही नामिबिया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गया। वहीं, अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इससे पहले अफ्रीकी टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ भी हार झेलना पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed