फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 19 World Cup Brian Lara sehwag harbhajan yuvraj singh to Virat Kohli david warner Rohit Sharma know big stars from Under-19 World Cup

Under 19 World Cup: ब्रायन लारा से लेकर विराट कोहली तक, अंडर-19 वर्ल्ड कप से निकले बड़े स्टार के बारे में जानिए

Wed, 05 Jan 2022 07:47 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Jan 2022 07:47 AM IST
सार

अंडर-19 वर्ल्ड कप से निकले सितारों में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। इंजमाम उल हक, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और शिखर धवन इस टूर्नामेंट से निकलकर बड़े स्तर पर छा जाने वाले खिलाड़ियों में हैं।

विज्ञापन
Under 19 World Cup Brian Lara sehwag harbhajan yuvraj singh to Virat Kohli david warner Rohit Sharma know big stars from Under-19 World Cup
ब्रायन लारा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-19 वर्ल्ड कप 14 जनवरी से पांच फरवरी तक इस बार वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। पहली बार यह टूर्नामेंट 1988 में खेला गया था। उसके बाद 1998 में इसका आयोजन हो सका। इन 10 सालों में दो वनडे वर्ल्ड कप हो चुके थे। 1992 में पाकिस्तान तो 1996 में श्रीलंका चैंपियन बना था। युवाओं के टूर्नामेंट अंडर-19 वर्ल्ड कप ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एक से बढ़कर एक सितारे दिए हैं। 
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप से निकले सितारों में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा और भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है। इंजमाम उल हक, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल और शिखर धवन इस टूर्नामेंट से निकलकर बड़े स्तर पर छा जाने वाले खिलाड़ियों में हैं।
विज्ञापन

आइए 1988 से 2008 तक अंडर-19 वर्ल्ड कप से निकलने वाले कुछ स्टार खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं:

Under 19 World Cup Brian Lara sehwag harbhajan yuvraj singh to Virat Kohli david warner Rohit Sharma know big stars from Under-19 World Cup
इंजमाम उल हक और सनथ जयसूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
1988: पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट को यूथ वर्ल्ड कप कहा गया था। ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू धरती पर जीत हासिल की थी। उसने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट विलियम्स ने सबसे ज्यादा 471 रन बनाए थे और पाकिस्तान के मुश्ताक अहमद ने 19 विकेट लिए थे। इंग्लैंड की कप्तानी माइक अथर्टन और वेस्टइंडीज की ब्रायन लारा ने की थी। श्रीलंका की टीम में सनथ जयसूर्या था। इंजमाम, अथर्टन, मुश्ताक अहमद, लारा और जयसूर्या आगे चलकर स्टार खिलाड़ी बने।

Under 19 World Cup Brian Lara sehwag harbhajan yuvraj singh to Virat Kohli david warner Rohit Sharma know big stars from Under-19 World Cup
वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
1998: इस बार फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका पहली बार टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 364 रन बनाए थे। बल्लेबाज के तौर पर नाम कमाने वाले रामनरेश सरवन ने उस टूर्नामेंट में 16 विकेट लिए थे। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भारत की ओर से खेले थे। टीम इंडिया तब सुपर-8 में पहुंची थी।
विज्ञापन

Under 19 World Cup Brian Lara sehwag harbhajan yuvraj singh to Virat Kohli david warner Rohit Sharma know big stars from Under-19 World Cup
मोहम्मद कैफ और युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
2000: भारतीय टीम पहली बार अंडर-19 चैंपियन बनी थी। उसने फाइनल में श्रीलंका को हराया था। भारत के कप्तान मोहम्मद कैफ थे। युवराज सिंह रतिंदर सोढ़ी, वेणुगोपाल राव और अजय रात्रा टीम के सदस्य थे। इन सभी खिलाड़ियों ने बाद में सीनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीका के महान कप्तान ग्रीम स्मिथ, न्यूजीलैंड के दिग्गज विकेटकीपर ब्रैंडन मैकुलम और पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक इसी टूर्नामेंट से सामने आए थे।

2002: ऑस्ट्रेलिया की टीम इस बार चैंपियन बनी थी। वह दो बार खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी थी। उसने पहली बार फाइनल खेल रहे दक्षिण अफ्रीका को हराया था। टी20 में ऑस्ट्रेलियाई सीनियर टीम की कप्तानी करने वाले कैमरून व्हाइट इस टूर्नामेंट में खेले थे। उन्होंने सबसे ज्यादा 423 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की टीम में ड्वेन ब्रावो और लेंडल सिमंस जैसे भविष्य के स्टार खिलाड़ी शामिल थे।

Under 19 World Cup Brian Lara sehwag harbhajan yuvraj singh to Virat Kohli david warner Rohit Sharma know big stars from Under-19 World Cup
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
2004: भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन ने 2004 अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने रिकॉर्ड 505 रन बनाए थे। वे अंडर-19 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान की टीम चैंपियन बनी थी।

Under 19 World Cup Brian Lara sehwag harbhajan yuvraj singh to Virat Kohli david warner Rohit Sharma know big stars from Under-19 World Cup
डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
2006: पाकिस्तानी टीम इस बार ट्रॉफी बचाने में कामयाब रही थी। उसने कोलंबो में खेले गए फाइनल में भारत को हराया था। ऑस्ट्रेलिया के मोइसेस हेनरिक्स ने सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए थे। वे अभी भी अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट में खेलते हैं। 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप में शामिल होने वाले कुछ मौजूदा स्टार खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, भारतीय सीमित ओवर टीम के कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड सीमित ओवर टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन और वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच शामिल थे।

Under 19 World Cup Brian Lara sehwag harbhajan yuvraj singh to Virat Kohli david warner Rohit Sharma know big stars from Under-19 World Cup
विराट कोहली और केन विलियमसन - फोटो : सोशल मीडिया
2008: इस टूर्नामेंट ने दुनिया के दो बड़े खिलाड़ी दिए। भारत के लिए विराट कोहली और न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन खेले थे। दोनों मौजूदा समय के दिग्गज बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम इस बार चैंपियन बनी थी। न्यूजीलैंड के मौजूदा स्टार खिलाड़ियों में टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट भी 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed