फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 19 World Cup 2022 Siddharth yadav father was a net bowler to Manoj prabhakar

U-19 World CUP: क्रिकेटर बनने का सपना टूटा तो किराने की दुकान से रोजी रोटी चलाई, अब देश का नाम रोशन करेगा बेटा

Tue, 21 Dec 2021 09:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 21 Dec 2021 09:58 AM IST
सार

अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम में चुने गए सिद्धर्था यादव के पिता भी क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन वो नेट बॉलर से ज्यादा अपनी पहचान नहीं बना पाए। इसके बाद उन्होंने किराने की दुकान खोली और संघर्ष कर अपने बेटे को क्रिकेटर बनाया। 
 

विज्ञापन
Under 19 World Cup 2022 Siddharth yadav father was a net bowler to Manoj prabhakar
सिद्धार्थ यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। इस टीम में गाजियाबाद के सिद्धार्थ यादव को भी जगह मिली है। सिद्धार्थ यादव के पिता श्रवण यादव गाजियाबाद में किराने की दुकान चलाते हैं। बेटे का चयन भारतीय टीम में होने के बाद श्रवण की दुकान और उनके चेहरे की रौनक में अलग ही निखार आया है। इसके साथ ही श्रवण का संघर्ष भी अब खत्म होने वाला है। उनका बचपन का सपना वो अपने बेटे के जरिए जी रहे हैं। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार श्रवण बचपन से ही भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट में वो एक नेट बॉलर बन कर रह गए। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने की ठानी। श्रवण ने क्रिकेट छोड़ किराने की दुकान खोली और अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए संघर्ष शुरू किया। 
विज्ञापन


दुकान बंद कर कराई प्रैक्टिस
श्रवण ने बताया कि जब उनका बेटा पहली बार बैट पकड़ कर खड़ा हुआ था, तब वह उल्टा खड़ा हो गया। उनकी मां ने इस पर आपत्ति भी जताई, लेकिन श्रवण ने कहा कि यही उसका स्टांस होगा। तभी से सिद्धार्थ बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए। उनके बड़े होने पर प्रैक्टिस सबसे बड़ी चुनौती थी। इसके लिए श्रवण रोज दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक अपनी दुकान बंद कर देते थे और बेटे को प्रैक्टिस कराने ले जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल से शुरू की तैयारी
सिद्धार्थ जब आठ साल के थे तभी से उनके पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। इसी समय से उन्होंने यह तय किया कि सिद्धार्थ को रोजाना कम से कम तीन घंटे प्रैक्टिस करानी है। इसके बाद वो रोजाना उन्हें मैदान पर लेकर जाने लगे और खुद थ्रो डाउन करके प्रैक्टिस कराने लगे। इस दौरान सिद्धार्थ को सीधे बल्ले से खेलने की प्रैक्टिस कराई गई और अब इस मेहनत का फल मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed