फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under-19 Women's T20 World Cup Indian women's team's first defeat in tournament Australia won by seven wickets

Under-19 Womens T20 World Cup: टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम की पहली हार, ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट से जीती

Sat, 21 Jan 2023 11:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 Jan 2023 11:27 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया ने सुपर सिक्स में भारतीय महिला टीम को शनिवार (21 जनवरी) को सात विकेट से हरा दिया। इसके बाद सुपर सिक्स राउंड में टीम इंडिया को चार मैच और खेलने हैं।

विज्ञापन
Under-19 Women's T20 World Cup Indian women's team's first defeat in tournament Australia won by seven wickets
अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भारत को पहली हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने सुपर सिक्स में भारतीय महिला टीम को शनिवार (21 जनवरी) को सात विकेट से हरा दिया। इसके बाद सुपर सिक्स राउंड में टीम इंडिया को चार मैच और खेलने हैं। भारतीय टीम इससे पहले ग्रुप दौर में अपने तीनों मैचों में जीती थी। उसने दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड को हराया था। 
विज्ञापन


भारतीय अंडर-19 महिला का अगला मुकाबला सुपर सिक्स में 22 जून (रविवार) को श्रीलंका से होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की बात करें तो कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम 18.5 ओवर में 87 रनों पर सिमट गई। उसके लिए  श्वेता सेहरावत ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। 
विज्ञापन


हर्षिता बसु और तीता साधु ने 14-14 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकी। कप्तान शेफाली वर्मा ने आठ रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए सियाना गिंजर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। मिली इंलिंगवर्थ और मैगी क्लार्क ने दो-दो विकेट लिए। कप्तान रेस मैककेना और एला हेवार्ड को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 88 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। उसने 13.5 ओवर में तीन विकेट पर 88 रन बना लिए। उसके लिए एमी स्मिथ 26 और क्लेर मोर 25 रन बनाकर नाबाद रहीं। कैट पैली ने 17 और सियाना गिंजर ने 11 रन बनाए। एला हेवार्ड सात रन बनाकर आउट हुईं। भारत के लिए तिता साधु, अर्चना देवी और सोनम यादव ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed