फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   under 19 team india become world champion without losing any match in rahul dravid coaching

'गुरु' द्रविड़ की तपस्या रंग लाई, होनहारों को ऐसे तराशा कि बिना कोई मैच गंवाए किया विश्वकप पर कब्जा

Sat, 03 Feb 2018 06:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Feb 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
under 19 team india become world champion without losing any match in rahul dravid coaching
राहुल द्रविड और पृथ्वी शॉ - फोटो : File
कभी टीम इंडिया की ‘दीवार’ के रूप में मशहूर रहे पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के अंडर-19 क्रिकेट टीम का कोच बनने के साथ ही यह तय हो गया था कि वह जल्द ही देश को नए-नए सूरमा देंगे। द्रविड़ ने निराश भी नहीं किया, उन्होंने क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले खिलाड़ियों को तराशकर स्टार बना दिया। यह उनकी कठिन तपस्या का ही परिणाम है कि उनके चेलों ने बिना कोई मैच गंवाए विश्वकप पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


राहुल द्रविड़ दुनिया के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 150 से अधिक टेस्ट मैच खेलने के बावजूद जूनियर नेशनल टीम के साथ काम करना पसंद किया। इससे क्रिकेट खेल के प्रति उनके जज्बे को समझा जा सकता है। राहुल द्रविड़ ने जून 2015 में अंडर 19 और 'ए' टीमों की कोचिंग शुरू की थी। उनका शुरू से ही यह सपना था कि भारतीय क्रिकेट की भावी पीढ़ी को सही सांचे में ढाला जाए ताकि सीनियर टीम को अच्छे खिलाड़ियों की आपूर्ति की जा सके। 
विज्ञापन

हर कसौटी पर खरे उतरे हैं द्रविड

under 19 team india become world champion without losing any match in rahul dravid coaching
राहुल द्रविड़ - फोटो : File
द्रविड़ अब तक हर कसौटी पर खरे उतरे। उनकी देखरेख में इंडिया 'ए' ने दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ त्रिकोणीय सीरीज जीती। इसके बाद बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका को उनके घर में हराया। उनकी टीम ने श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज जीती और और इंग्लैंड को भी पराजित किया। द्रविड़ के होनहारों ने 2016 के अंडर-19 विश्वकप में भी कमाल किया था। टीम इंडिया तब भी बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में पहुंची थी, हालांकि खिताबी मुकाबले में उसे वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। 

अंडर 19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, कमलेश नागरकोटी, अंकुल रॉय स्टार बन कर उभरे हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा भी बन चुके हैं। ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर अंडर 19 खेल चुके हैं। इसके अलावा मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, करुण नायर, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, जयंत यादव जैसे कई खिलाड़ियों ने टीम 'ए' का हिस्सा होते हुए राहुल द्रविड़ से क्रिकेट के गुर सीखे हैं। 

खिलाड़ी के हर चीज पर नजर

under 19 team india become world champion without losing any match in rahul dravid coaching
राहुल द्रविड़ - फोटो : File
दरअसल राहुल द्रविड़ केवल खिलाड़ी के खेल पर ही काम नहीं करते। वह खिलाड़ी को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और उसके आत्मविश्वास को बढ़ाने से लेकर हर छोटी-मोटी बात पर भी ध्यान देते हैं। वह यह भी सिखाते हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कैसे खुद को प्रासंगिक बनाए रखा जा सकता है। 
 
विज्ञापन

पूरी तरह लक्ष्य पर केंद्रित

under 19 team india become world champion without losing any match in rahul dravid coaching
राहुल द्रविड़ - फोटो : File
द्रविड़ अपने खिलाड़ियों के लिए दीर्घावधि लक्ष्य तय करते हैं और फिर केवल उसी पर फोकस करते हैं। यही वजह है कि आईपीएल नीलामी के मद्देनजर उन्होंने अपने लड़ाकों को पहले ही साफ-साफ कह दिया था कि उन्हें सिर्फ आईसीसी अंडर 19 विश्वकप पर फोकस करना है, न कि आईपीएल नीलामी पर। द्रविड़ ने कहा था कि खिलाड़ियों से यह बात छिपाने का कोई मतलब नहीं था कि आईपीएल में नीलामी चल रही थी। इसकी इसकी चर्चा हर जगह थी। लेकिन हमने इस पर चर्चा नहीं की। मैंने लड़कों को समझाया कि तुम्हें अपना फोकस दीर्घावधि लक्ष्य पर केंद्रित करना चाहिए, न कि तात्कालिक लक्ष्य पर।

नए सितारों को बधाई

under 19 team india become world champion without losing any match in rahul dravid coaching
राहुल द्रविड़ - फोटो : cricbuzz
विश्व कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए टीम इंडिया को बधाई। अपनी नई पीढ़ी के क्रिकेट सितारों की इस उपलब्धि पर देश को गर्व है। नए-नवेले क्रिकेटरों की प्रतिभा को दर्शाने वाली यह जीत केवल एक याद बनकर नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें अभी और अधिक चुनौतीपूर्ण सफर तय करना बाकी है। मुझे अपने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टॉफ पर नाज है कि उन्होंने पूरा प्रयास किया।’
 

सपोर्ट स्टॉफ को सराहा

under 19 team india become world champion without losing any match in rahul dravid coaching
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : File
फील्डिंग कोच अभय शार्म और गेंदबाजी कोच पारस महांबरे की भी द्रविड़ ने जमकर सराहना की। द्रविड़ ने कहा कि पिछले 14 महीनों के दौरान सपोर्ट स्टॉफ ने जो सहयोग दिया वह अचंभित करने वाला है। द्रविड़ के मुताबिक पिछले 14 महीनों के दौरान हम सात-आठ लोग साथ ही रहे। 

कप्तान पृथ्वी ने गुरु को किया याद

under 19 team india become world champion without losing any match in rahul dravid coaching
पृथ्वी शॉ - फोटो : File
जीत के बाद अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ ने कहा, ‘विश्वकप जीत का सारा श्रेय कोचिंग स्टॉफ को जाता है। खासकर भारत की दीवार के रूप में जाने जाने वाले द्रविड़ सर तो अपने आप में लीजेंड हैं। हमने द्रविड़ और पारस महांबरे सर जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed