फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   under 19 cricket world cup cheteshwar pujara big record which not broken by virat kohli prithvi shaw and rohit sharma

U19 World Cup: पुजारा का वह रिकॉर्ड जिसे विराट कोहली और पृथ्वी शॉ भी नहीं तोड़ पाए, क्या 16 साल बाद टूट पाएगा?

Fri, 04 Feb 2022 04:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Feb 2022 04:24 PM IST
सार

टेस्ट में भारत के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले पुजारा 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के सदस्य थे। मौजूदा वनडे और टी20 कप्तान रोहित शर्मा भी उस टीम में थे। भारतीय टीम इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची थी।

विज्ञापन
under 19 cricket world cup cheteshwar pujara big record which not broken by virat kohli prithvi shaw and rohit sharma
U19 World Cup: चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में लगातार चौथी बार पहुंच गई है। खिताबी मुकाबले में उसका सामना इंग्लैंड की टीम से होगा। इंग्लिश टीम 24 साल के बाद फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम इससे पहले सात बार फाइनल में पहुंच चुकी है। चार फाइनल में उसे जीत मिली है तो तीन में हार। टीम इंडिया साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में चैंपियन बनी है। 2006, 2016 और 2020 के फाइनल में उसे हार मिली थी। भारत के लिए 2006 अंडर-19 वर्ल्ड कप में चेतेश्वर पुजारा ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जिसे अब तक कोई तोड़ नहीं पाया है।
विज्ञापन


टेस्ट में भारत के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले पुजारा 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के सदस्य थे। मौजूदा वनडे और टी20 कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ टीम में थे। भारतीय टीम इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची थी। खिताबी मुकाबले में उसे पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन


पुजारा ने रोहित शर्मा से बनाए थे ज्यादा रन
आपको जानकर हैरानी होगी कि पुजारा तब बतौर ओपनर टीम में खेलते थे और रोहित शर्मा मध्यक्रम के बल्लेबाज थे। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 349 रन बनाए थे। छह पारियों में उनका औसत 116 और स्ट्राइक रेट 82 का रहा था। उन्होंने रोहित से ज्यादा रन बनाए थे। हिटमैन ने तब छह पारियों में 41 की औसत और 77 की स्ट्राइक रेट से 206 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में किया था धमाका
पुजारा ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 146 गेंदों पर नाबाद 129 रन बनाए थे। उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया था। पुजारा की वह पारी  अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ पारी है। यह रिकॉर्ड अब तक नहीं टूट पाया है। नॉकआउट मैचों में सबसे पारी खेलने में यहां तक विराट कोहली और पृथ्वी शॉ भी नाकाम रहे। 

अंडर-19 वर्ल्ड कप नॉकआउट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
साल मैच बल्लेबाज रन खिलाफ
2006 नॉकआउट सेमीफाइनल चेतेश्वर पुजारा 129* इंग्लैंड
2012 फाइनल उन्मुक्त चंद 111* ऑस्ट्रेलिया
2022 सेमीफाइनल यश ढुल 110 ऑस्ट्रेलिया
2000 सेमीफाइनल रवनीत रिक्की 108 ऑस्ट्रेलिया
2020 सेमीफाइनल यशस्वी जायसवाल 105* पाकिस्तान

कौन तोड़ सकता है पुजारा का रिकॉर्ड?
अब यह सवाल उठता है कि क्या पुजारा का यह रिकॉर्ड इस बार टूट पाएगा? भारतीय खिलाड़ियों के पास इसके लिए एक मैच हाथ में हैं। कप्तान यश ढुल, हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी और शेख रशीद इस रिकॉर्ड को तोड़ पाने में सक्षम हैं। ढुल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। हरनूर, अंगक्रिश और रशीद भी अच्छी लय में है।


भारतीय वनडे टीम में जगह नहीं पाए पुजारा
पुजारा बतौर ओपनर अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद वनडे में सफल नहीं हो सके। उन्होंने 2013 से 2014 तक पांच वनडे में टीम इंडिया का प्रतिनिध्व किया था। इस दौरान सिर्फ 51 रन ही बना सके थे। पुजारा का औसत 10 और स्ट्राइक रेट 39 का रहा। हालांकि, टेस्ट में उन्होंने अपनी धाक जमाई और दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया। पुजारा ने भारत के लिए 95 टेस्ट में 6713 रन बनाए। उन्होंने 18 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed