फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Unacademy picks bid papers, set to fight for IPL title sponsorship rights

IPL 2020: अब यह बड़ी कंपनी भी हुई दौड़ में शामिल, स्पॉन्सरशिप के लिए लगाएगी बोली

Wed, 12 Aug 2020 05:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 12 Aug 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Unacademy picks bid papers, set to fight for IPL title sponsorship rights
IPL 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

शिक्षा प्रोद्यौगिकी कंपनी 'अनअकैडमी' इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रायोजकों में से एक है और अब उसकी निगाहें लीग के टाइटल प्रायोजन अधिकार हासिल करने पर लगी हैं और वह इस साल चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो की जगह लेने के लिए अपनी बोली सौंपने को तैयार है।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि 'अनअकैडमी' ने बोली लगाने के लिये फार्म लिया है, लेकिन इसके आगे कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


सीनियर अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर पीटीआई से कहा, 'मैं यह पुष्टि कर सकता हूं कि 'अनअकैडमी' ने दिलचस्पी दिखाई है और बोली लगाने के लिए पेपर लिए हैं। मैंने सुना है कि वे बोली सौंपेंगे और इस बारे में गंभीर हैं। इसलिए पंतजलि अगर बोली लगाता है तो उसे प्रतिस्पर्धा मिलेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और चीन की सीमा पर सैनिकों के बीच हुई भिंड़त के कारण इस साल वीवो ने टाइटल प्रायोजन अधिकार से हटने का फैसला किया जो सालाना 440 करोड़ रूपये देता था। बीसीसीआई अब चार महीने 13 दिन के लिए इससे कम कीमत- 300 से 350 करोड़ के बीच के करार के लिए कंपनी ढूंढ रहा है। 

अधिकारी ने कहा कि 'अनअकैडमी' आईपीएल के केंद्रीय प्रायोजन पूल का हिस्सा है जिसमें अन्य कंपनी जैसे ड्रीम 11 और पेटीएम शामिल हैं। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'हां, 'अनअकैडमी' 2020 से 2023 तक आईपीएल के केंद्रीय प्रायोजन पूल में शामिल है।'


यह पूछने पर कि केंद्रीय प्रायोजन और टाइटल प्रायोजन में क्या अंतर है तो अधिकारी ने कहा, 'केंद्रीय प्रायोजन में जर्सी अधिकार शामिल नहीं होते। आईपीएल में, जर्सी 'लोगो' सिर्फ टाइटल प्रायोजक का ही हो सकता है, भले ही टीम के विभिन्न प्रायोजक हों। अगर वे टाइटल प्रायोजक बन गये तो इससे उन्हें विभिन्न ब्रांडिंग चीजों पर अधिकार मिल जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed