फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umran Malik ruled out of ipl 2025 due to injury kkr named Chetan Sakariya as a replacement

IPL 2025: आईपीएल से पहले 'जम्मू एक्सप्रेस' उमरान मलिक को तगड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुए; KKR ने दी जानकारी

Sun, 16 Mar 2025 10:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 16 Mar 2025 10:24 PM IST
सार

'जम्मू एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज उमरान मलिक को तगड़ा झटका लगा है। वह आगामी आईपीएल सत्र में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। इसकी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल ने दी।

विज्ञापन
Umran Malik ruled out of ipl 2025 due to injury kkr named Chetan Sakariya as a replacement
उमरान मलिक - फोटो : ANI

विस्तार

'जम्मू एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर तेज गेंदबाज उमरान मलिक को तगड़ा झटका लगा है। वह आगामी आईपीएल सत्र में चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। इसकी जानकारी कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से आईपीएल ने दी। लीग की तरफ से बताया गया कि गत विजेता टीम ने उमरान की जगह बाएं हाथ के गेंदबाज चेतन साकरिया को टीम में शामिल किया है। वह 75 लाख रुपये की कीमत पर केकेआर का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान में कौन सी टीम बेहतर? पीएम मोदी ने दिया जवाब, चैंपियंस ट्रॉफी का भी जिक्र किया    
विज्ञापन

केकेआर से पहले सनराइजर्स का हिस्सा थे उमरान
25 वर्षीय गेंदबाज को पिछले हुई मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 75 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। वह 2021 में टीम का हिस्सा बने थे। एसआरएच के लिए खेले 26 मैचों में उन्होंने 29 विकेट अपने नाम किए। पिछले संस्करण में उमरान को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें वह एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे।

ये भी पढ़ें: PM Modi: 'चार पीढ़ियों से खेली जा रही फुटबॉल', MP के इस जिले के मुरीद हुए पीएम मोदी, कहा- वह 'मिनी ब्राजील' है

चेतन साकरिया का करियर
चेतन साकरिया ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला है। अब तक खेले 19 मैचों में उन्होंने 20 विकेट हासिल किए हैं। 2021 में उन्होंने राजस्थान के लिए आईपीएल में डेब्यू किया। इसके बाद दो संस्करणों में वह दिल्ली का हिस्सा रहे। ओवरऑल टी20 में उन्होंने 46 मैचों में 65 विकेट चटकाए हैं। अब वह कोलकाता नाइट राइडर्स में अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed