{"_id":"67d6f102c68222d41b09f6c8","slug":"pm-modi-talks-about-madhya-pradesh-shahdol-said-people-love-to-play-football-call-mini-brazil-know-details-2025-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'चार पीढ़ियों से खेली जा रही फुटबॉल', MP के इस जिले के मुरीद हुए पीएम मोदी, कहा- वह 'मिनी ब्राजील' है","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PM Modi: 'चार पीढ़ियों से खेली जा रही फुटबॉल', MP के इस जिले के मुरीद हुए पीएम मोदी, कहा- वह 'मिनी ब्राजील' है
Sun, 16 Mar 2025 09:10 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 16 Mar 2025 09:10 PM IST
सार
इस इंटरव्यू में जब पीएम से खेलों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल का जिक्र किया। उन्होंने बताया के वहां के लोग चार पीढ़ियों से फुटबॉल खेल रहे हैं। इस जिले के निवासियों में इस खेल के प्रति गहरा लगाव है।
विज्ञापन
लेक्स फ्रीडमैन के साथ पीएम मोदी का पॉडकास्ट
- फोटो : X / @narendramodi
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्ट होस्ट लेक्स फ्रिडमैन से लंबी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत में खेलों के प्रति लगाव और बढ़ती लोकप्रियता पर बात की। पीएम ने मध्य प्रदेश के एक जिले का जिक्र करते हुए बताया कि वहां के लोग चार पीढ़ियों से फुटबॉल खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एमपी के किस जिले को 'मिनी ब्राजील' कहा जाता है?
इस इंटरव्यू में जब पीएम से खेलों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल का जिक्र किया। उन्होंने बताया के वहां के लोग चार पीढ़ियों से फुटबॉल खेल रहे हैं। इस जिले के निवासियों में इस खेल के प्रति गहरा लगाव है। पीएम ने बताया कि वहां के लोग अपने क्षेत्र को 'मिनी ब्राजील' भी कहते हैं।

माराडोना की तारीफ में पीएम ने पढ़े कसीदे
जब पीएम से उनके पसंदीदा फुटबॉलर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना का नाम लिया। उन्होंने दिग्गज को अपने समय का सच्चा नायक करार दिया। पीएम ने कहा, 'अगर हम अतीत की बात करें तो 1980 के दशक में एक नाम जो हमेशा सामने आता था, वह था माराडोना। उस पीढ़ी में उन्हें एक सच्चे नायक के रूप में देखा जाता था। अगर आप आज की पीढ़ी से पूछेंगे, तो वे तुरंत लियोनल मेसी का नाम लेंगे।' प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक फुटबॉल पर माराडोना के गहरे प्रभाव पर भी बात की और उन्हें ऐसा खिलाड़ी बताया जिसने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा से खेल को विद्युतीकृत कर दिया।

शहडोल के लोगों की खेल भावना से प्रभावित हुए पीएम मोदी
इस दौरान पीएम ने शहडोल की अपनी यात्रा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने वहां बच्चों और युवाओं सहित लगभग 80 से 100 लोगों को खेल के कपड़ों में देखा। उन्होंने कहा- मैंने उनसे पूछा कि वे कहां से हैं, तो उन्होंने कहा कि वे 'मिनी ब्राजील' से हैं। जब मैंने पूछा कि 'मिनी ब्राजील' का क्या मतलब है, तो उन्होंने मुझे बताया कि उनके गांव का हर परिवार चार पीढ़ियों से फुटबॉल खेल रहा है और उनके गांव से करीब 80 राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। उनके वार्षिक फुटबॉल मैच में आस-पास के इलाकों से करीब 20,000 से 25,000 दर्शक आते हैं।
ये भी पढ़ें: PM Modi: 'RSS को समझना आसान नहीं, इसके कामकाज को समझना होगा'; पॉडकास्ट में पीएम ने बताया संघ से अपना जुड़ाव

भारतीय फुटबॉल टीमों की पीएम ने की प्रशंसा
प्रधानमंत्री ने शहडोल में मजबूत फुटबॉल संस्कृति की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के जुनून में भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने और देश में खेल के विकास को गति देने की क्षमता है। उन्होंने विशेष रूप से भारत की महिला फुटबॉल टीम की प्रशंसा की और कहा कि पुरुष टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।