फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umpire Virender sharma and Anil Chaudhary will first time officiate in test matches

INDvENG: पांच फरवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज, भारत के तीन अंपायर करेंगे अंपायरिंग

Sat, 30 Jan 2021 09:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 30 Jan 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
Umpire Virender sharma and Anil Chaudhary will first time officiate in test matches
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

आईसीसी पैनल में शामिल भारत के तीन अंपायर इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अंपायरिंग करेंगे। वीरेंदर शर्मा और अनिल चौधरी टेस्ट मैचों में पहली बार अंपायरिंग करेंगे। यह दोनों आईसीसी अमीरात पैनल के सदस्य हैं। इनके साथ एलीट पैनल में भारत के प्रतिनिधि नितिन मेनन भी शामिल होंगे जो पिछले टेस्ट मैच में मैदानी अंपायर रह चुके हैं।

विज्ञापन


मेनन भारत के सबसे युवा अंपायरों में से हैं। वहीं शर्मा वन-डे और एक टी-20 में अंपायरिंग कर चुके हैं। चौधरी 20 वन-डे और 28 टी-20 में मैदान पर अंपायरिंग कर चुके हैं। मेनन ने तीन टेस्ट, 24 वन-डे और 16 टी-20 में अंपायरिंग की है। तीनों आईपीएल में नियमित तौर पर अंपायरिंग करते रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के सभी मैचों के लिए घरेलू टीम के मैच अधिकारियों को मंजूरी दी है। इसके पीछे तर्क यह दिया गया है कि टीमों को अंपायरों के फैसले की समीक्षा (डीआरएस) अपील के तीन मौके मिलते हैं, जिससे गलत फैसलों की गुंजाइश कम रह जाती है। इससे पहले तमिलनाडु के सुंदरम रवि को टेस्ट में लगातार खराब प्रदर्शन के कारण पैनल से बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed