IND Inning
25/0 (2.3 ov)
Sanju Samson 6(6)*
Abhishek Sharma 19 (9)
WI elected to bowl
{"_id":"5829be8e4f1c1be0438fe029","slug":"umpire-hospitalised-after-suffering-during-mumbai-up-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणजी मैच के दौरान एक अंपायर ने की दोनों छोर से अंपायरिंग ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी मैच के दौरान एक अंपायर ने की दोनों छोर से अंपायरिंग
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
सैम
- फोटो : sam nogajski
ऑस्ट्रेलियाई अंपायर सैम नोगास्की सोमवार को उत्तर प्रदेश और मुंबई के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में अंपायरिंग नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें शरीर में पानी की कमी के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसके बाद भारतीय अंपायर वीरेंद्र शर्मा को दोनों छोर से भूमिका निभानी पड़ी।
ऑस्ट्रेलियाई अंपायर ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले पेट दर्द की शिकायत की और उन्हें उल्टियां हो रही थी। उन्हें एहतियात के तौर पर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केएससीए मैसूर के समन्वयक बालचंद्र ने कहा कि अंपायर को पेट दर्द और दस्त लगने के बाद सुबह सात बजे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी देखभाल कर रहे चिकित्सकों ने कहा कि यह शरीर में पानी की कमी का मामला है।

Trending Videos
इस मैच में आगे नहीं कर पाएंगे अंपायरिंग
क्रिकेट
- फोटो : as
इससे पहले केएससीए अधिकारियों को उम्मीद थी कि नोगास्की लंच के बाद वापस मैदान पर आ जाएंगे लेकिन अस्पताल ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। बालचंद्र ने कहा कि इसका मतलब है कि वह मैच में आगे भी अंपायरिंग नहीं कर पाएंगे।
डॉक्टरों ने उन्हें बंगलूरू ले जाने की सलाह दी है और उन्हें मंगलवार को वहां ले जाया जाएगा बालचंद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा कि स्थानीय अंपायर को बुलाया गया है लेकिन वह केवल लेग अंपायर की भूमिका निभा रहे हैं इसलिए वीरेंद्र शर्मा को दोनों छोर से अंपायरिंग करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जबकि एक अंपायर को दोनों छोर से अंपायरिंग करनी पड़ रही है।