{"_id":"6365151e5ea6d110f644e241","slug":"umpire-finishes-over-in-just-five-balls-in-aus-vs-afg-match-fans-trolling-icc-for-bad-umpiring","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के मैच में पांच गेंद में ही हो गया ओवर, अब जमकर ट्रोल हो रहे अंपायर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2022: ऑस्ट्रेलिया-अफगानिस्तान के मैच में पांच गेंद में ही हो गया ओवर, अब जमकर ट्रोल हो रहे अंपायर
Fri, 04 Nov 2022 07:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 04 Nov 2022 07:07 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के मैच में अंपायर ने पांच गेंदों में ही ओवर पूरा कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी जमकर आलोचना हो रही है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टी20 विश्व कप 2022 में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है। कई बड़ी टीमें उलटफेर का शिकार हुई हैं तो कई टीमों ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी कर मैच जीते हैं। अधिकतर मैच उतरा-चढ़ाव से भरे रहे हैं। टॉस जीतने वाली टीमें हों या बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमें, सभी को हार का सामना करना पड़ा है। छोटी टीमों के खिलाफ भी मैच बेहद रोमांचक रहे हैं। हालांकि, यह टूर्नामेंट कई विवादों का भी हिस्सा रहा है। सिडनी में भारतीय टीम को ठंडा खाना मिलने का मामला हो या विराट कोहली के कमरे में घुसकर होटल स्टाफ का वीडियो बनाना। यह टूर्नामेंट कई विवादों में रह चुका है।
इस बार टी20 विश्व कप में अंपायरिंग का स्तर भी काफी खराब रहा है और अंपायरों के कई फैसलों पर जमकर विवाद हुआ है। हालांकि, कुछ मामलों में अंपायरों की गलती नहीं थी, लेकिन कई मामलों में अंपायरों की गलती का नुकसान किसी टीम को हुआ है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

पांच गेंद में ही पूरा कर दिया ओवर
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के मैच में कंगारू टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। ऑस्ट्रेलियाई पारी के चौथे ओवर में नवीन उल हक गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने अपनी पांच गेंदों में नौ रन दिए थे, लेकिन अंपायर ने इसके बाद ओवर पूरा कर दिया। हालांकि, उस समय मैदान पर कोई बवाल नहीं हुआ, लेकिन सोशल मीडिया पर अंपायर को जमकर ट्रोल किया गया। दिग्गजों ने टी20 विश्व कप में अंपायरिंग के खराब स्तर पर सवाल खड़े किए। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम यह मैच जीत गई और खिलाड़ियों ने इस मामले पर कोई बवाल नहीं किया।
इससे पहले भी टी20 विश्व कप में अंपायरिंग की आलोचना हो चुकी है। भारत और पाकिस्तान के मैच में अंपायरों ने आखिरी ओवर में नवाज की एक गेंद को नो बॉल करार दिया था, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मानना था कि यह नो गेंद नहीं थी। इसके बाद भारत और बांग्लादेश के मैच में विराट कोहली पर फेक फील्डिंग के आरोप लगे थे, लेकिन अंपायरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया था।