{"_id":"5eb582b28ebc3e905b5774c4","slug":"umar-akmal-not-prepared-to-seek-apology-says-pcb-panel-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म नहीं हो रही उमर अकमल की मुश्किलें, अब PCB ने लगाया एक और संगीन आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खत्म नहीं हो रही उमर अकमल की मुश्किलें, अब PCB ने लगाया एक और संगीन आरोप
Fri, 08 May 2020 09:32 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 08 May 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुशासन समिति के अध्यक्ष के अनुसार उमर अकमल ने भ्रष्ट संपर्कों की जानकारी देने में नाकाम रहने के लिए किसी तरह का पछतावा नहीं दिखाया और ना ही उसने इसके लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
अनुशासन समिति ने इस बल्लेबाज पर लगाए गए तीन साल के प्रतिबंध पर विस्तृत फैसले में यह बात कही। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) फजल-ए-मिरान चौहान ने पीसीबी को विस्तृत फैसला सौंप दिया है, जिसे शुक्रवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया।
विज्ञापन
अकमल को पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत दो आरोपों का दोषी पाया गया, जिसके कारण वह 19 फरवरी 2023 तक किसी तरह की क्रिकेट गतिविधियों में भाग नहीं ले पाएगा।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति चौहान ने अपने फैसले में कहा, 'ऐसा लगा कि वह (उमर अकमल) पछतावा दिखाने या माफी मांगने के लिए तैयार नहीं था। उसने यह स्वीकार किया कि वह भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तह अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा।
उन्होंने कहा, 'इसके बजाय उसने यह कहकर बचने की कोशिश की इससे जब भी उससे इस तरह के संपर्क किए गए थे उसने उनकी जानकारी दी थी।'