फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umar Akmal Blast 2nd Fastest Fifty After one match ban

पहले मैच में लगा बैन, दूसरे मैच में जमाई सबसे तेज फिफ्टी

Tue, 19 Jan 2016 12:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Jan 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
Umar Akmal Blast 2nd Fastest Fifty After one match ban

बोर्ड के नियम नहीं मानने पर एक मैच का बैन झेलने के बाद पाकिस्तान टीम के एक बड़े बल्लेबाज ने दूसरे मैच में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जमाते हुए वापसी की। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज उमर अकमल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में इसलिए नहीं खेल सके थे क्योंकि उन्होंने अपने देश के एक घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एक टीम का लोगो लगाने के बजाए दो लोगो लगा रखे थे।

विज्ञापन


उनकी इस हरकत से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बेहद नाराज हुआ और उन पर एक मैच का बैन ही लगा दिया। उमर टीम के अहम बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं, लेकिन जब वह रविवार को दूसरे मैच से मैदान पर लौटे तो अपने उसी अपने पुराने तूफानी अंदाज में। उन्होंने इस मैच में महज 22 गेंदों में फिफ्टी लगा दी जो पाक की ओर से टी-20 में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी भी है। इस पारी में उमर ने 27 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के के साथ नाबाद 56 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

पाक की ओर से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी उमर के ही नाम

Umar Akmal Blast 2nd Fastest Fifty After one match ban

उमर अकमल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में महज 22 गेंदों में फिफ्टी ठोंकी। फटाफट क्रिकेट में यह पाक की ओर से दूसरी सबसे तेज अर्धशतकीय पारी है। सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड भी उमर के ही नाम दर्ज है जिन्होंने आज से 5 साल पहले 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 गेंदों में तूफानी फिफ्टी ठोंकी थी। वैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है जिन्होंने 12 गेंदों में फिफ्टी ठोंकी थी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ।

इस फिफ्टी के साथ ही वह पाक टीम की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। टीम के ओपनर मोहम्मद हफीज ने टीम के लिए सर्वाधिक 8 जबकि उमर ने 7 फिफ्टी जमाई है। इस मैच से अर्धशतक जमाते हुए उमर टी-20 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 1500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम भी लिखवा लिया।

हालांकि उनकी जोरदार पारियां भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और टीम 10 विकेट से हार गई। पाक ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 168 रन बनाए। जिसके जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड ने 17.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 171 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बिना किसी नुकसान के सबसे बड़ी जीत का यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उसकी ओर से मार्टिन गुप्टिल (नाबाद 87) और केन विलियम्सन (नाबाद 72) ने 171 रनों की अविजित साझेदारी कर 3 मैचों की सीरीज में टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed