फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UK health department to administer second dose of COVID-19 vaccine for Kohli and boys

WTC Final: कोहली एंड कंपनी को इंग्लैंड में लगेगा वैक्सीन का दूसरा डोज, जानें क्यों लिया गया यह फैसला

Tue, 18 May 2021 05:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 18 May 2021 05:01 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ियों ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है, जबकि सभी खिलाड़ियों को वैक्सीन का दूसरा डोज इंग्लैंड में लगेगा।

विज्ञापन
UK health department to administer second dose of COVID-19 vaccine for Kohli and boys
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर @BCCI

विस्तार

अगले महीने इंग्लैंड जाने वाले भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। वहीं, उनके दूसरे डोज की व्यवस्था इंग्लैंड में की गई है। इंग्लैंड के स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में भारतीय खिलाड़ियों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी जाएगी।

विज्ञापन


इंग्लैंड में लगेगा वैक्सीन का दूसरा डोज
सूत्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को कहा, भारतीय खिलाड़ियों ने वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है, जबकि सभी खिलाड़ियों को वैक्सीन का दूसरा डोज इंग्लैंड में लगेगा।' सूत्र ने आगे कहा कि यूके के स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में सभी खिलाड़ियों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा।'
विज्ञापन


अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी टीम इंडिया
दरअसल, विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी जहां पहले उसे 18 से 22 जून के बीच साउथम्प्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी टीम इंडिया

भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी, लेकिन इससे पहले खिलाड़ियों को मुंबई में बायो बबल में रहना होगा। मुंबई में एकत्र होने से पहले सभी खिलाड़ियों को तीन बार आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। 

मुंबई में दो हफ्ते का क्वारंटीन
सभी खिलाड़ियों को मुंबई में दो हफ्ते तक क्वारंटीन रहना होगा। इसके बाद इंग्लैंड में भी खिलाड़ियों को 10 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने से पहले भी खिलाड़ियों को सख्त क्वारंटीन से गुजरना होगा।  

बीसीसीआई ने कहा था कोविशील्ड वैक्सीन ही ले
बता दें कि बीते दिनों बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को बता दिया था कि वो कोविशील्ड वैक्सीन ही ले, जो इंग्लैंड में मिल सकती है, न कि कोवैक्सीन। दरअसल, इंग्लैंड में उपलब्ध एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कोविशील्ड का ही एक वर्जन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed