फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UAE will host Afghanistan's domestic matches for the next five years, this is reason why decision was taken

Afghanistan: अगले पांच वर्षों तक अफगानिस्तान के घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा यूएई, इस वजह से लिया गया फैसला

Sun, 27 Nov 2022 09:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Nov 2022 09:02 PM IST
सार

अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी नहीं करता है। समझौते के तहत टेस्ट खेलने वाला देश अफगानिस्तान इन पांच वर्षों में हर साल यूएई के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा।

विज्ञापन
UAE will host Afghanistan's domestic matches for the next five years, this is reason why decision was taken
अफगानिस्तान की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अगले पांच वर्षों तक अफगानिस्तान के घरेलू मैचों की मेजबानी करेगा। इस संबंध में दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन


अफगानिस्तान में राजनीतिक स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया गया है। अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी नहीं करता है। समझौते के तहत टेस्ट खेलने वाला देश अफगानिस्तान इन पांच वर्षों में हर साल यूएई के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा।
विज्ञापन


अमीरात क्रिकेट बोर्ड के महासचिव मुबाशिर उस्मानी ने एक बयान में कहा- हम एसीबी (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के लिए यह सुनिश्चित करके खुश हैं कि उनके पास खेलने के लिए घरेलू मैदान है। हम यूएई की टीम के खिलाफ हर साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने के लिए सहमति जताने पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का आभार व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रम के अनुसार अफगानिस्तान को अगले वर्ष ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की वनडे सीरीज के लिए मेजबानी करनी है जबकि उसे जिम्बाब्वे के खिलाफ सभी प्रारूपों में खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed