फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UAE taken bizarre step in the Women’s T20 World Cup Asia Qualifiers 2025 against Qatar retire out entire team

Women's T20 WC Qualifier: यूएई की टीम ने लिया अजीब फैसला, पूरी टीम को रिटायर आउट किया; फिर भी कतर को हराया

Sat, 10 May 2025 06:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 10 May 2025 06:24 PM IST
सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की ओर से सलामी बल्लेबाज तीर्था सतीश और कप्तान ईशा रोहित ओजा ने पहले विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की। लेकिन बारिश की संभावना को देखते हुए यूएई ने अपनी पूरी टीम को रिटायर आउट करने का फैसला किया।

विज्ञापन
UAE taken bizarre step in the Women’s T20 World Cup Asia Qualifiers 2025 against Qatar retire out entire team
यूएई क्रिकेट - फोटो : UAE Cricket

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीम ने शनिवार को कतर के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले के दौरान अपने फैसले से सभी को चौंका दिया। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पूरी टीम को रिटायर आउट किया। यूएई ने कतर के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 16 ओवर में 192 रन बनाए। जवाब में कतर की पूरी टीम 29 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह यूएई ने यह मुकाबला 163 रनों से जीता। 
विज्ञापन

क्यों लिया रिटायर आउट का फैसला 
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की ओर से सलामी बल्लेबाज तीर्था सतीश और कप्तान ईशा रोहित ओजा ने पहले विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की। लेकिन बारिश की संभावना को देखते हुए यूएई ने अपनी पूरी टीम को रिटायर आउट करने का फैसला किया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि टी20 में टीम घोषित करने का नियम लागू नहीं होता है। यूएई का प्रत्येक बल्लेबाज पैड पहनकर मैदान पर उतरा और उसे रिटायर आउट करार दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कतर नहीं पेश कर सका चुनौती
यूएई के लिए यह स्कोर काफी साबित हुआ क्योंकि कतर की टीम कोई चुनौती भी पेश नहीं कर सकी। यूएई के लिए ईशा ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों पर 14 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 113 रन बनाए। वहीं, तीर्था ने 42 गेंदों पर 11 चौकों के सहारे 74 रन बनाए। ईशा ने साथ ही एक विकेट भी लिया और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यूएई की ओर से मिचेले बोथा ने तीन विकेट लिए। इस जीत के साथ यूएई की टीम टूर्नामेंट में चार अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed