फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U19 Women's T20 World Cup: Women's Under-19 T20 World Cup will be played for the first time, these 12 teams qualified for the tournament

U19 Women's T20 World Cup: पहली बार खेला जाएगा महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप, टूर्नामेंट के लिए इन 12 टीमों ने किया क्वालिफाई

Thu, 02 Jun 2022 12:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Jun 2022 12:56 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में अगले साल महिलाओं के लगातार दो इवेंट खेले जाने हैं। इनमें महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के अलावा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप शामिल है।

विज्ञापन
U19 Women's T20 World Cup: Women's Under-19 T20 World Cup will be played for the first time, these 12 teams qualified for the tournament
आईसीसी महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बड़ा फैसला लिया था। उसने 2023 से 2031 तक के क्रिकेट साइकिल की घोषणा की थी। इसमें उन्होंने पुरुषों के चैंपियंस ट्रॉफी और महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप को शुरू करने का फैसला लिया था। अब पुरुषों के तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप भी खेला जाएगा। 

विज्ञापन

यह टूर्नामेंट अगले साल दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना है। टूर्नामेंट के पहले संस्करण के लिए क्वालिफिकेशन का दौर शुरू हो गया है। महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारत समेत कई टीमें खेलती नजर आएंगी। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत जनवरी में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अंडर-19 टी-20 विश्व कप के लिए 12 टीमों को डायरेक्ट क्वालिफिकेशन दिया गया है। इसमें 11 पूर्ण सदस्य देश शामिल हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका को भी ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन दिया गया है।

विज्ञापन

इसे इकलौते सहयोगी सदस्य राष्ट्र होने का फायदा मिला है। वहीं, कई और देश बाकी चार स्थानों के लिए भिड़ते नजर आएंगे। दक्षिण अफ्रीका में अगले साल महिलाओं के लगातार दो इवेंट खेले जाने हैं। इनमें महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के अलावा आईसीसी महिला टी20 विश्व कप शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed