{"_id":"64e0f131c713040bab04d82c","slug":"u19-wc-america-made-it-to-the-under-19-cricket-world-cup-won-five-out-of-six-matches-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"U19 WC: अमेरिका ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में जगह बनाई, छह में से पांच मैच जीते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 WC: अमेरिका ने अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में जगह बनाई, छह में से पांच मैच जीते
Sat, 19 Aug 2023 10:13 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:13 PM IST
सार
अमेरिका ने बरमूडा और अर्जेंटीना को दो-दो बार हराया। कनाडा के खिलाफ उसने पहले मैच में हार का सामना किया, जबकि दूसरे में उसने जीत के साथ विश्वकप का टिकट पक्का किया।
विज्ञापन
अमेरिका अंडर-19 टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने अगले साल श्रीलंका में होने वाले आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के लिए जगह बनाई। अमेरिका ने अमेरिकी क्षेत्र की क्वालिफाइंग प्रतियोगिता के छह मैचों में पांच जीत के साथ शीर्ष स्थान पर रहते हुए यह विश्वकप के लिए जगह पक्की की। कनाडा के नाम अमेरिका के समान 10 अंक हैं, लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में पीछे रह गया।
अमेरिका ने बरमूडा और अर्जेंटीना को दो-दो बार हराया। कनाडा के खिलाफ उसने पहले मैच में हार का सामना किया, जबकि दूसरे में उसने जीत के साथ विश्वकप का टिकट पक्का किया। अमेरिका के अलावा अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, आयरलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे पहले ही जगह पक्की कर चुके हैं।