{"_id":"673578f14a939878080272ff","slug":"u19-asia-cup-mohammad-aman-will-lead-india-in-the-under-19-odi-asia-cup-see-team-and-schedule-here-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"U19 Asia Cup: अंडर-19 वनडे एशिया कप में मोहम्मद अमान करेंगे भारत की अगुआई, यहां देखें पूरी टीम और शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 Asia Cup: अंडर-19 वनडे एशिया कप में मोहम्मद अमान करेंगे भारत की अगुआई, यहां देखें पूरी टीम और शेड्यूल
Thu, 14 Nov 2024 09:43 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 14 Nov 2024 09:43 AM IST
सार
यह टूर्नामेंट 1989 से खेला जा रहा है और अब तक इसके 10 संस्करण हो चुके हैं। इस साल 11वां संस्करण है। भारत ने 1989, 2003, 2013, 2013/14, 2016, 2018, 2019, 2021 में आठ बार यह ट्रॉफी जीती है।
विज्ञापन
मोहम्मद अमान
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अमान 50 ओवर के एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) अंडर-19 एशिया कप में भारत का नेतृत्व करेंगे। इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में इस महीने के आखिर में होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 30 नवंबर को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। भारतीय टीम में घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले कुछ शानदार खिलाड़ी है।
विज्ञापन
टीम में मुंबई के आयुष म्हात्रे, बिहार के वैभव सूर्यवंशी, तमिलनाडु के सी आंद्रे सिद्दार्थ, केरल के लेग स्पिनर मोहम्मद एनान के साथ कर्नाटक के बल्लेबाज हार्दिक राज और समर्थ नागराज को चुना गया है। भारत और पाकिस्तान के अलावा ग्रुप ए में जापान और मेजबान यूएई शामिल हैं। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें हैं। टूर्नामेंट से पहले भारत 26 नवंबर को शारजाह में अभ्यास मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल छह दिसंबर को जबकि फाइनल आठ दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह टूर्नामेंट 1989 से खेला जा रहा है और अब तक इसके 10 संस्करण हो चुके हैं। इस साल 11वां संस्करण है। भारत ने 1989, 2003, 2013, 2013/14, 2016, 2018, 2019, 2021 में आठ बार यह ट्रॉफी जीती है। वहीं, 2012 में मैच टाई रहा था और ट्रॉफी भारत और पाकिस्तान के बीच साझा की गई थी। पिछले साल बांग्लादेश ने यूएई को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस साल टीम इंडिया से काफी उम्मीदें हैं।
भारतीय अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे, वैभव सूर्यवंशी, सी आंद्रे सिद्धार्थ, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले (उपकप्तान), प्रणव पंत, हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), अनुराग कावड़े (विकेटकीपर), हार्दिक राज, मोहम्मद एनान, केपी कार्तिकेय, समर्थ नागराज, युद्धजीत गुहा, चेतन शर्मा, निखिल कुमार।
रिजर्व खिलाड़ी (टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे): साहिल पारख, नमन पुष्पक, अनमोलजीत सिंह, प्रणव राघवेंद्र, डी दीपेश।
भारतीय अंडर-19 टीम का कार्यक्रम (सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से होगा):
रिजर्व खिलाड़ी (टीम के साथ यात्रा नहीं करेंगे): साहिल पारख, नमन पुष्पक, अनमोलजीत सिंह, प्रणव राघवेंद्र, डी दीपेश।
भारतीय अंडर-19 टीम का कार्यक्रम (सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से होगा):
- 30 नवंबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई।
- दो दिसंबर: भारत बनाम जापान, शारजाह।
- चार दिसंबर: भारत बनाम यूएई, शारजाह।