{"_id":"5d763a338ebc3e013371b820","slug":"u-19-asia-cup-india-u-19-team-beat-afghanistan-u-19-team-by-3-wicket","type":"story","status":"publish","title_hn":"U-19 Asia Cup: सुशांत-अथर्व की घातक गेंदबाजी, भारत ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U-19 Asia Cup: सुशांत-अथर्व की घातक गेंदबाजी, भारत ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया
Mon, 09 Sep 2019 05:11 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 09 Sep 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय अंडर19 टीम
सुशांत मिश्रा (5 विकेट) और अथर्व अंकोलेकर ( 4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप के नौवें मुकाबले में अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 124 रन पर ऑलआउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए आबिद उल्लाह तानीवाल ने सर्वाधिक 39, जबकि कप्तान फरहान जखील ने 29 और शेदिक उल्लाह अतल ने 25 रन बनाए। जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम ने 38.4 ओवर में 128 रन बनाकर इस मैच में जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
भारत की तरफ से अर्जुन आजाद 21, सलील अरोड़ा 29 और शाश्वत रावत ने 29 रनों का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से नूर अहमद ने चार, शफीक उल्लाह गफारी ने दो और जमशीद खान ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय टीम पहले ही अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है।