फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U-19 Asia Cup: Abhigyan Kundu scores double century, 209 runs in 125 balls, India vs Malaysia scorecard live

U19 Asia Cup: अभिज्ञान कुंडू का दोहरा शतक, 125 गेंद में बनाए 209 रन, मलयेशिया को भारत ने दिया 409 रन का लक्ष्य

Tue, 16 Dec 2025 02:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Dec 2025 02:29 PM IST
सार

वेदांत शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी 90 रन की पारी में सात चौके लगाए। हरवंश पंगालिया पांच रन और कनिष्क चौहान 14 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
U-19 Asia Cup: Abhigyan Kundu scores double century, 209 runs in 125 balls, India vs Malaysia scorecard live
अभिज्ञान कुंडू - फोटो : Twitter

विस्तार

अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया का शानदार फॉर्म जारी है। भारत ने मंगलवार को अपने तीसरे मैच में मलयेशिया को 409 रन का लक्ष्य दिया है। टीम ने अभिज्ञान कुंडू के नाबाद दोहरे शतक की मदद से 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 408 रन बनाए। कुंडू ने 125 गेंद में 17 चौके और नौ छक्कों की मदद से 209 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.20 का रहा। वहीं, वेदांत त्रिवेदी ने 106 गेंद में 90 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी 26 गेंद में 50 रन की तूफानी पारी खेली। भारत इससे पहले लीग राउंड में यूएई और पाकिस्तान को हरा चुका है।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। कप्तान आयुष म्हात्रे सात गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विहान मल्होत्रा ने सात रन बनाए। वैभव ने फिर वेदांत के साथ 40 रन की साझेदारी निभाई। वैभव ने 50 रन की अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद वेदांत ने कुंडू के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी निभाई।
विज्ञापन


वेदांत शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी 90 रन की पारी में सात चौके लगाए। हरवंश पंगालिया पांच रन और कनिष्क चौहान 14 रन बनाकर आउट हुए। खिलन पटेल दो रन बना सके। दीपेश देवेंद्रन चार रन बनाकर कुंडू के साथ नाबाद पवेलियन लौटे। मलयेशिया की ओर से मोहम्मद अकरम ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए, जबकि शांतकुमारन और जाश्विन कृष्णमूर्ति को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed