{"_id":"5e06c1a58ebc3e87bc069e0c","slug":"two-young-delhi-cricketers-mistreat-a-female-hotel-worker-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप-लक्ष्य द्वारा महिला होटल कर्मी से दुर्व्यवहार मामले में DDCA ने गठित की अनुशासन समिति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कुलदीप-लक्ष्य द्वारा महिला होटल कर्मी से दुर्व्यवहार मामले में DDCA ने गठित की अनुशासन समिति
Sun, 29 Dec 2019 09:43 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 29 Dec 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
डीडीसीए
कोलकाता के होटल में अंडर-23 टीम के दो खिलाड़ियों द्वारा एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार करने के मामले की जांच के लिए दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने चार सदस्यीय अनुशासन समिति गठित की।
विज्ञापन
यह घटना सीके नायडू टूर्नामेंट में दिल्ली अंडर-23 टीम के बंगाल के खिलाफ मैच से पहले घटी। सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के पूर्व अधीक्षक शिव नंदन शर्मा समिति की अध्यक्षता करेंगे। समिति में आलोक मित्तल, अपूर्व जैन और सुधीर अग्रवाल शामिल है। मित्तल पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है।
विज्ञापन
डीडीसीए के वरिष्ठ अधिकारी रवि जैन ने पीटीआई से कहा, 'जांच समिति बनाने का फैसला रविवार को हुए वार्षिक आम बैठक में लिया गया।' इस मामले में शामिल दोनों खिलाड़ी कुलदीप यादव और लक्ष्य थरेजा को शुक्रवार को घटना के बाद ही कोलकाता से घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
थरेजा ने दिल्ली के लिए भी एक लिस्ट ए मैच खेला है और उसमें अर्धशतक लगाया था। कुलदीप को दिल्ली रणजी टीम में इशांत शर्मा की जगह शामिल किया गया था।