{"_id":"36beb8917572b0fe5c72ff28a75d3437","slug":"two-wicketkeepers-creates-records-in-same-time-and-match-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक ही समय दोनों टीमों के विकेटकीपरों ने रचा इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक ही समय दोनों टीमों के विकेटकीपरों ने रचा इतिहास
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Oct 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका ने 8 महीने बाद अपना पहला वनडे मैच खेलने उतरी न्यूजीलैंड को जीत के साथ वापसी करने का मौका नहीं दिया और 6 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड इस साल 31 जनवरी के बाद अपना पहला वनडे मैच खेलने उतर थी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.1 ओवर में 230 रन बनाकर आउट हो गई। मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले ल्युक रोंची अपने शतक से महज एक रन दूर रह गए। किवी टीम के लिए खास बात यह रही कि उसके 9 विकेट महज 156 रन पर गिर गए थे।
जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 11 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। अफ्रीकी टीम की जीत में कप्तान एबी डीविलियर्स (नाबाद 89) का अहम योगदान रहा जिन्होंने मैच जिताऊ पारी खेली। इस मैच में दोनों टीमों के विकेटकीपरों ने लगभग एक ही समय रिकॉर्ड बना दिया।

10वें विकेट की साझेदारी बनी सबसे बड़ी साझेदारी
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर तीन मैचों में सीरीज के पहले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही और उसने 10 ओवर में 35 रन पर अपने दोनों ओपनरों को गंवा दिए। पहला झटका 21 रन पर लगा जब जेम्स नीशाम (16) कैच आउट हो गए। इसके बाद मार्टिन गुप्टिल (5) भी चलते बने। दोनों विकेट वार्नोन फिलेंडर ने लिए।
मेजबान को तीसरा झटका डीन ब्राउनली (24) के रूप में लगा। तीनों ही बल्लेबाज विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक ने लपके। अफ्रीकी आक्रमण के आगे न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम का कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और 35 ओवर के अंदर ही उसके 9 विकेट गिर गए और सिर्फ 156 रन बने थे।
हालांकि 10वें विकेट के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज ल्युक रोंची और 10वें नंबर के बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ड ने 74 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। यह न सिर्फ 10वें विकेट के लिए न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी साझेदारी बनी बल्कि पूरी पारी की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इस साझेदारी में रोंची ने आतिशी बल्लेबाजी का नजारा पेश किया लेकिन वह महज एक रन से अपने शतक से चूक गए। 99 रन पर आउट होने वाले रोंची के रूप में टीम का अंतिम विकेट गिरा। उन्होंने 83 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए।

फिर चला डीविलियर्स का बल्ला और दिलाई जीत
न्यूजीलैंड से मिले 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को शुरुआत खराब मिली और दूसरे ओवर में 11 रन के स्कोर पर क्विंटन डी कॉक (9) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद फैफ डु प्लेसिस भी 8 रन बनाकर आउट हो गए।
अफ्रीकी टीम को तीसरा झटका भी जल्द ही लगा जब रीले रोसोउ 26 रन बनाकर आउट हो गए। 25वें ओवर में हाशिम अमला भी 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अमला के आउट होने के बाद टीम लक्ष्य से काफी दूर थी और उसे 25 ओवर में 140 रन चाहिए थे।
कप्तान एबी डीविलियर्स ने जेपी डुमिनी के साथ पांचवें विकेट के लिए अविजित शतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। दोनों बल्लेबाज अर्धशतक लगाकर वापस लौटे। डीविलियर्स 85 गेंदों में 9 चौके के दम पर 89 रन बनाए, जबकि डुमिनी 3 चौके और 2 छक्के के दम पर 58 रन बनाकर अविजित रहे।

दोनों विकेटकीपरों ने दिखाया जलवा, बनाया रिकॉर्ड
आज का यह मैच दोनों टीमों के विकेटकीपरों के लिए बेहद खास रहा। पहले दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने क्षेत्ररक्षण के दौरान 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। कॉक ने 5 बल्लेबाजों को कैच आउट कराने के अलावा एक बल्लेबाज को स्टंप आउट भी किया। इसके साथ ही उन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों का शिकार करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
कॉक से पहले 13 बार विकेटकीपरों ने एक मैच में 6 बल्लेबाजों का शिकार किया है। इसमें ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक नहीं बल्कि सबसे ज्यादा 6 बार ऐसा कारनामा किया है। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक बार ऐसा करने में सफल रहे हैं। हालांकि विकेट के पीछे कमाल दिखाने वाले कॉक बल्ले से नाकाम रहे और 9 रन ही बना पाए।
इसके बाद बात आती है न्यूजीलैंड के विकेटकीपर ल्युक रोंची की। जिस समय कॉक विकेट के पीछे खड़े थे तो विकेट के आगे रोंची ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए और 10वें विकेट के लिए ट्रेंट बोल्ट के साथ 74 रनों की साझेदारी की जो उनकी टीम के लिए सबसे बड़ी और ओवरऑल चौथी सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई।

महानामा के नाम एक और 'दोहरा शतक'
श्रीलंका के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर रोशन महानामा ने मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने के बाद एक और दोहरा शतक अपने संन्यास लेने के 15 साल बाद लगाया है। उन्होंने यह दोहरा शतक बतौर मैच रेफरी लगाया है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले मैच में उन्होंने यह कारनामा किया।
पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज महानामा का बतौर रेफरी यह 200वां वनडे मैच था। 1996 वर्ल्ड कप विजेता श्रीलंकाई टीम के सदस्य रहे महानामा यह उपलब्धि हासिल करने वाले आईसीसी के चौथे रेफरी हैं।
1999 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद महानामा ने 2004 में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे से रेफरी के रूप में नई पारी की शुरुआत की। उसी सीरीज में उन्होंने टेस्ट में भी पहली बार रेफरी की भूमिका निभाई जो सिलसिला अब 54 तक पहुंच चुका है। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने एक बार 225 रनों की पारी खेली थी।