{"_id":"56ed46f44f1c1b0f678b4747","slug":"two-bangladeshi-crickteres-banned-during-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को बड़ा झटका, दो क्रिकेटरों पर बैन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को बड़ा झटका, दो क्रिकेटरों पर बैन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 19 Mar 2016 06:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के सबसे बड़े रोमांचक मुकाबले में जहां दुनिया भर की दिग्गज टीमें जोर-आजमाइश में लगी हैं। बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा है, उनके दो बड़े क्रिकेटरों पर आईसीसी ने पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
टीम के दो गेंदबाज तस्किन अहमद और अराफत सन्नी दोनों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर आईसीसी ने आधिकारिक रुप से अनिश्चितकाल के लिए पाबंदी लगा दी है। मामला सदिंग्ध गेंदबाजी एक्शल को लेकर है।
विज्ञापन
दरअसल, सन्नी और तस्किन इसी टूर्नामेंट में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में सदिंग्ध गेंदबाजी एक्शन के घेरे में आए थे। फील्ड अंपायर की शिकायत पर मैच रेफरी ने टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को नोटिस दिया था।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह ही दोनों क्रिकेटरों ने चेन्नई में अपनी गेंदबाजी एक्शन की जांच की, जहां वे टेस्ट में फेल हो गए। फलस्वरुप आईसीसी ने दोनों पर कार्रवाई की है। हालांकि अभी तक बांग्लादेश क्रिकेट ने वर्ल्ड कप के लिए इन दोनों क्रिकेटरों की जगह दूसरे खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है।
वहीं, दूसरी ओर श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने चोटिल लसित मलिंगा की जगह टीम में 19 साल के फिरकी गेंदबाज जेफरी वेंडर्से को शामिल किया है।