MS Dhoni: धोनी का ब्लू टिक हुआ वापस, हटाने के कुछ ही घंटों बाद ट्विटर ने लिया फैसला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिेंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया था। लेकिन कुछ घंटे बाद ट्विटर ने फिर माही का ब्लू टिक वापस कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्वीटर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनीी का ब्लू टिक वापस कर दिया है। इसे पहले ट्विटर ने अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया था। ऐसा कहा जा रहा था कि पूर्व कप्तान ट्विटर पर बहुत कम सक्रिय रहते हैँ। इसी के चलते उनके अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का फैसला किया। लेकिन कुछ घंटे बाद ट्वीटर ने धोनी का ब्लू टिक वापस कर दिया। ट्विटर एमएस धोनी के 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं। धोनी ने अपना आखिरी ट्वीट 8 जनवरी 2021 को किया था।
साल 2018 के बाद से अगर देखा जाए तो उन्होंने बहुत कम ट्वीट किए हैं। साल 2019 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल में मिली हार के बाद एमएस धोनी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हो गए थे। इस दौरान ऩ तो उन्होंने घरेलू मैच खेले और न इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई दिलचस्पी दिखाई। क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद उन्होंने आर्मी की ट्रेनिंग ली। वहीं 15 अगस्त 2020 को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
Twitter restores blue verification badge on MS Dhoni's account
Read @ANI Story | https://t.co/jg55jUaGuA pic.twitter.com/fEAVgvXlziविज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) August 6, 2021
इसके बाद धोनी ने आईपीएल में खेलेना जारी रखा। वह साल 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग में खेले। इसके अलावा इस साल भी माही अपनी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले।