{"_id":"9c45429c0a0fb90d9d42045ecccc7c6d","slug":"triangular-odi-series-schedule-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी तैयारियों का कार्यक्रम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पढ़ें, वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी तैयारियों का कार्यक्रम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 22 Oct 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले वनडे सीरीज के लिए भले ही अभी कार्यक्रम तय नहीं हो सका हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया में होने वाली त्रिकोणीय वनडे सीरीज के कार्यक्रम तय हो गए हैं।
इस त्रिकोणीय वनडे सीरीज में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत और इंग्लैंड भी भाग लेने वाले हैं। टीम इंडिया को साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और उसे वहां 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज के बाद भारत को त्रिकोणीय सीरीज में चुनौती पेश करनी है।
इस सीरीज के तुरंत बाद वर्ल्ड कप शुरू हो जाएंगे जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले जाएंगे। भारतीय टीम के पास तैयारी के लिए यह अंतिम मौका होगा क्योंकि वह इस बार खिताब बचाने उतरेगी। इस सीरीज के बाद ही वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
क्रिकेट के इस सबसे बड़े आयोजन में भारत का पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 15 फरवरी को एडिलेड में होगा। टीम इंडिया पिछली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुंची थी जहां विराट कोहली ने गजब का खेल दिखाया था। प्रशंसकों को उनसे इस बार भी उसी प्रदर्शन की आस है।

पढ़ें, त्रिकोणीय सीरीज का पूर्ण कार्यक्रम
इस त्रिकोणीय सीरीज से पहले भारत एकमात्र अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया में खेलेगा। जबकि इंग्लैंड भी 14 नवंबर को अभ्यास मैच खेलेगा।
त्रिकोणीय सीरीज का कार्यक्रम
12 जनवरी, 2015 भारत और इंग्लैंड में अभ्यास मैच।
16 जनवरी, 2015 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न।
18 जनवरी, 2015 इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी।
20 जनवरी, 2015 भारत बनाम इंग्लैंड, ब्रिसबेन।
23 जनवरी, 2015 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, होबार्ट।
26 जनवरी, 2015 भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी।
30 जनवरी, 2015 भारत बनाम इंग्लैंड, पर्थ।
01 फरवरी, 2015 फाइनल, पर्थ।