फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tri-Series To Go Ahead Despite Afghanistan’s Withdrawal, Confirms PCB — Replacement Team To Be Announced Soon

PCB: बेशर्मी पर उतरा मासूमों का हत्यारा पाकिस्तान, दुख जताने की बजाय टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय करने में जुटा

Sat, 18 Oct 2025 02:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Oct 2025 02:10 PM IST
सार

पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'ट्राय-सीरीज तय समय पर ही होगी, अफगानिस्तान के हटने के बावजूद। हम एक रिप्लेसमेंट टीम से बात कर रहे हैं और फाइनल होने के बाद इसकी घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
Tri-Series To Go Ahead Despite Afghanistan’s Withdrawal, Confirms PCB — Replacement Team To Be Announced Soon
पीसीबी अध्यक्ष नकवी - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) पूरी तरह बेशर्मा पर उतर चुका है। तीन मासूम क्रिकेटरों समेत आठ अफगानिस्तानियों का हत्यारा पाकिस्तान दुख जताने की जगह त्रिकोणीय सीरीज टूर्नामेंट का कार्यक्रम तय करने में जुटा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को लाहौर से मिली जानकारी के मुताबिक, पीसीबी ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि तीन देशों की टी20 त्रिकोणीय सीरीज अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक 17 से 29 नवंबर तक लाहौर में आयोजित की जाएगी। भले ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने हाल ही में इस टूर्नामेंट से वापस लेने की घोषणा की हो, लेकिन पीसीबी ने कहा है कि सीरीज का आयोजन रद्द नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'ट्राय-सीरीज तय समय पर ही होगी, अफगानिस्तान के हटने के बावजूद। हम एक रिप्लेसमेंट टीम से बात कर रहे हैं और फाइनल होने के बाद इसकी घोषणा करेंगे। तीसरी टीम श्रीलंका है, इसलिए टूर्नामेंट 17 नवंबर से लाहौर में शुरू होगा।'
विज्ञापन

Tri-Series To Go Ahead Despite Afghanistan’s Withdrawal, Confirms PCB — Replacement Team To Be Announced Soon
अफगानिस्तान बोला 'अमानवीय हरकत बर्दाश्त नहीं - फोटो : Twitter ACB
तीन खिलाड़ियों की मौत के बाद टूर्नामेंट से हटा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह घोषणा की थी कि वह पाकिस्तान में होने वाली ट्राई-सीरीज में अपनी टीम नहीं भेजेगा। एसीबी ने यह निर्णय उस दर्दनाक घटना के बाद लिया जिसमें पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन घरेलू क्रिकेटरों- कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून की मौत हो गई थी। एसीबी ने इसे देश के खिलाड़ियों और नागरिकों पर हमला बताया और कहा कि 'ऐसे हालात में क्रिकेट खेलना असंभव है।'
विज्ञापन

नए साझेदार की तलाश में बातचीत जारी
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि बोर्ड का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विभाग फिलहाल कई क्रिकेट बोर्डों से बातचीत कर रहा है ताकि अफगानिस्तान की जगह किसी अन्य टीम को शामिल किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, नेपाल और यूएई जैसी एसोसिएट सदस्य टीमों से भी संपर्क किया गया है। हालांकि, पीसीबी की प्राथमिकता किसी टेस्ट खेलने वाले देश को शामिल करना है, ताकि टूर्नामेंट का स्तर और प्रतिस्पर्धा बरकरार रहे।
विज्ञापन

श्रीलंका रहेगा सीरीज का हिस्सा
पीसीबी ने पुष्टि की है कि श्रीलंका पहले से तय कार्यक्रम के तहत ट्राई-सीरीज का हिस्सा रहेगा। इसके अलावा, 11 से 15 नवंबर के बीच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज भी आयोजित की जाएगी। यह सीरीज लाहौर में खेले जाने की संभावना है, जो दोनों टीमों के लिए विश्व टी20 की तैयारी के तौर पर मानी जा रही है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान रिश्तों में बढ़ता तनाव
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट संबंध काफी समय से तनावपूर्ण बने हुए हैं। भले ही अफगानिस्तान को टेस्ट दर्जा मिलने से पहले उसकी ए-टीम अक्सर पाकिस्तान का दौरा करती थी और कई अफगान खिलाड़ी पाकिस्तान की घरेलू लीग में खेलते थे, लेकिन हाल के वर्षों में संबंध बिगड़ गए हैं। दोनों देशों ने एशिया कप से पहले शारजाह में एक ट्राई-सीरीज खेली थी, जिसमें यूएई भी शामिल था। उस दौरान सुरक्षा कारणों से पाकिस्तानी और अफगानी दर्शकों को अलग-अलग स्टैंड्स में बैठाया गया था, ताकि झगड़े की कोई संभावना न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed