फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tri nation series: SA beat Australia in low scoring match

गजब का रहा वनडे, ऑस्ट्रेलिया के 8 बल्लेबाज दहाई से पहले आउट

Wed, 08 Jun 2016 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 12:18 PM IST
विज्ञापन
Tri nation series: SA beat Australia in low scoring match
ODI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा क्योंकि इस मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के 8 बल्लेबाज दहाई का स्कोर नहीं कर सके।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज में इस समय 3 देशों के बीच वनडे की त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीसरे मैच में गुयाना में क्रिकेट की दो बड़ी टीमें आमने-सामने थीं और उम्मीद थी कि यह मुकाबला बेहद कांटे का होगा। लेकिन हुआ इसके उलट।

दक्षिण अफ्रीका ने 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 190 रनों का आसान सा लक्ष्य दिया, लेकिन कंगारू टीम को यह भारी पड़ गया और अफ्रीकी गेंदबाजों ने पूरी टीम को 35 ओवर से पहले ही 142 रनों पर समेट कर 47 रनों की बड़ी जीत हासिल कर ली। इस जोरदार जीत का फायदा अफ्रीकी टीम को हुआ क्योंकि उसे बोनस अंक भी मिले। इसी बोनस अंक के सहारे दक्षिण अफ्रीका अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। अब तक हुए 3 मैच 3 अलग-अलग टीमों ने जीते हैं।
विज्ञापन


गेंदबाजों ने मैच का रोमांच कुछ हद तक कम कर दिया क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही साथ ही बेहद धीमी भी रही। कंगारुओं की पेस बैटरी ने अफ्रीकी बल्लेबाजों पर इस कदर अंकुश लगाया कि सितारों से लबरेज यह टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बावजूद 189 का ही स्कोर कर सकी। यह टीम अपने पिछले मैच में मेजबान विंडीज के खिलाफ 188 का स्कोर कर सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अफ्रीकी गेंदबाजों ने खराब कर दी कंगारुओं की हालत

Tri nation series: SA beat Australia in low scoring match
ODI
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों जोश हैजलवुड और नाथन कल्टर नील ने दक्षिण अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी को रोक दिया। हाशिम अमला (35), क्विंटन डी कॉक (18), कप्तान एबी डीविलियर्स (22) और जेपी डुमिनी (13) जैसे कई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। हालांकि जोरदार गेंदबाजी के आगे फरहान बेहरदीन ने संघर्षपूर्ण पारी खेली और 82 गेंदों में 62 रनों की पारी खेलकर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया। फरहान की यह पांचवीं फिफ्टी रही। टीम ने 9 विकेट पर 189 रन बनाए।

हैजलवुड ने 10 ओवर में 20 और नाथन ने इतने ही ओवर में 38 रन दिए। साथ ही दोनों ने कुल 5 ओवर मेडन भी डाले।
http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/538692190_5757bf873aba4.jpg  
आसान से दिख रहे लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई और उसके 8 बल्लेबाज 100 से पहले यानी 90 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए। उसके 8 बल्लेबाज दहाई का स्कोर भी नहीं कर सके।

कंगारुओं की हालत और भी बुरी होती अगर ओपनर ऐरोन फिंच ने 72 रनों की पारी न खेली होती। उन्होंने 103 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के के साथ टीम को जीत के करीब पहुंचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं रहे। फिंच के अलावा पुछल्ले बल्लेबाज नाथन ल्योन ने 30 और जोश हैजलवुड ने 11 रनों की पारी खेली और दहाई का स्कोर करने में कामयाब रहे।

अफ्रीकी टीम की ओर से युवा तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि वाएने पार्नेल ने 6 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट निकाले। साथ ही इमरान ताहिर और ऐरोन फैंगिसो ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed