{"_id":"5e075baf8ebc3e87c80faeb7","slug":"trent-boult-to-miss-third-and-last-test-against-australia-due-to-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"घातक बाउंसर से चोटिल हुआ यह कीवी खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
घातक बाउंसर से चोटिल हुआ यह कीवी खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर
Sat, 28 Dec 2019 07:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 28 Dec 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के लिए बुरी खबर है। पेसर ट्रेंट बोल्ट हाथ में फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि इस हाथ से वह गेंदबाजी नहीं करते हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मेहमान टीम की पहली पारी के अंत में पेसर मिचेल स्टार्क की बाउंसर उनके दस्ताने पर लगी, इसके लिए उन्हें उपचार कराना पड़ा, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी की।
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट ने हाल ही में चोट से वापसी की थी। टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘ट्रेंट बोल्ट दूसरे टेस्ट के बाद न्यूजीलैंड लौट जाएंगे। उनके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें रिहैबिलिटेशन के लिए करीब चार हफ्ते लगेंगे।’ जल्द ही उनकी जगह खिलाड़ी के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम ने कहा, 'जाहिर तौर पर हमारी टीम में किसी के चोटिल होने की खबर निराशाजनक है।' ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले की पहली पारी में 467 रन बनाने के बाद मेहमान टीम की पहली पारी 148 रन पर समेट दी। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 137 रन बना लिए।
विज्ञापन