फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Trent Boult Skips New Zealand Training Camp due to unwell at the Bay Oval

बीमारी के कारण ट्रेंट बोल्ट ने अभ्यास सत्र में नहीं लिया हिस्सा

Mon, 20 Jul 2020 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 20 Jul 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Trent Boult Skips New Zealand Training Camp due to unwell at the Bay Oval
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बीमारी के कारण सोमवार को बे ओवल में टीम के अभ्यास सत्र को भाग नहीं लिया। बाएं हाथ का यह गेंदबाज एहतियात के तौर पर टीम से दूर रहा। बोल्ट उन आठ खिलाड़ियों में शामिल है जो रविवार को शुरू हुए शिविर के पहले भाग में हिस्सा ले रहे है।

विज्ञापन


इसमें उनके अलावा रोस टेलर, कोलिन डी ग्रैंडहोम, जीत रावल, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, टिम साउथी और नील वैगनर शामिल हैं। टीम के अभ्यास सत्र के दूसरे हिस्से के छह दिवसीय शिविर में लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, मार्टिन गुप्टिल, जिमी नीशम, विल सोमरविले और विल यंग भाग लेंगे।
विज्ञापन


ब्लैककैप्स (न्यूजीलैंड पुरूष टीम) के आधिकारिक ट्विटर हैडल के मुताबिक, 'ट्रेंट बोल्ट अच्छा महसूस नहीं कर रहे है इसलिए एहतियात के तौर पर अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए। उम्मीद है कि वह कल लौटेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


टेलर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'उसने कल आठ ओवर गेंदबाजी की थी और मुझे लगता है कि वह थक गए हैं। उम्मीद है कि वह ठीक है और कल शिविर में शामिल होगा।' न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने घोषणा की है कि सितंबर तक पुरुष और महिला टीमों के लिए छह राष्ट्रीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। कोरोना वायरस के कारण न्यूजीलैंड में मार्च के अंत में क्रिकेट गतिविधियां रुक गईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed