फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Trent Boult on India vs New Zealand Series; says World Cup Final Was A Big Stage, Facing India In Their Own Backyard is more difficult

IND vs NZ: कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट ने भारत सीरीज की विश्व कप फाइनल से की तुलना, कही ये बड़ी बात

Tue, 16 Nov 2021 05:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Nov 2021 05:24 PM IST
सार

कीवी टीम को 2019 विश्व कप फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। तब इंग्लैंड ने उन्हें सुपरओवर में हराया था। वहीं, 2021 टी-20 विश्व कप फाइनल में हार ने कीवी टीम को ट्रॉफी से रोक दिया।

विज्ञापन
Trent Boult on India vs New Zealand Series; says World Cup Final Was A Big Stage, Facing India In Their Own Backyard is more difficult
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में अपनी गति से विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भारत के खिलाफ सीरीज को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि विश्व कप फाइनल खेलना बड़ा अवसर था, लेकिन भारत के खिलाफ उसके घर में खेलना उससे भी बड़ी चुनौती है। टी-20 विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड को अब बुधवार से भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज के लिए कीवी टीम सोमवार को जयपुर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम बेहद मजबूत
न्यूजीलैंड क्रिकेट से बात करते हुए बोल्ट ने कहा- हमारी टीम इस सीरीज को लेकर तैयार है। हमें उम्मीद है कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। न्यूजीलैंड टीम की मजबूती यह है कि खिलाड़ियों के पास विकेट को पढ़ने की क्षमता है और हम जानते हैं कि किस विकेट पर कैसी गेंदबाजी करनी है। न्यूजीलैंड के विकेट से यहां के विकेट में काफी अंतर है। विश्व कप में हमने शानदार क्रिकेट खेली, लेकिन हार का हमें दुख है।
विज्ञापन


विश्व कप के दौरान फॉर्म में थे बोल्ट
बोल्ट विश्व कप के दौरान तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 13 विकेट लिए थे। पहले नंबर पर 16 विकेट के साथ श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और दूसरे नंबर पर 13 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा थे। 32 साल के बोल्ट ने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय आईपीएल को दिया। उन्होंने कहा- आईपीएल और ऐसी ही दूसरी फ्रेंचाइची लीग आपको कई तरह के विकेट के बारे में जानने का मौका देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल से टीम को मिला फायदा
बोल्ट ने कहा- मैंने आईपीएल के अपने अनुभव का इस्तेमाल विश्व कप में किया। मुझे पता है कि टी-20 क्रिकेट में किस प्रकार की गेंदबाजी करनी है। हमारी टीम में सब जानते हैं कि इस फॉर्मेट में जल्दी विकेट कैसे निकालनी है। शुरुआत के ओवर में विकेट निकालना ही मैच का अहम हिस्सा है। न्यूजीलैंड की टीम टी-20 सीरीज के बाद भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की भी सीरीज खेलेगी। 


कीवी टीम कुछ सालों में सबसे सफल
कीवी टीम को 2019 विश्व कप फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। तब इंग्लैंड ने उन्हें सुपरओवर में हराया था। वहीं, 2021 टी-20 विश्व कप फाइनल में हार ने कीवी टीम को ट्रॉफी से रोक दिया। कीवी टीम पिछले कुछ सालों में तीनों फॉर्मेट में सबसे सफल टीम बनकर उभरी है। वे 2019 विश्व कप फाइनल के अलावा 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed