फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tranding At twitter India vs Australia match

'सुहागरात जैसा हो गया है यह मैच, इंतजार भी है और घबराहट भी'

Sun, 27 Mar 2016 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 27 Mar 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
Tranding At twitter India vs Australia match

अपनी मेजबानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से एक जीत दूर खड़ी है लेकिन इस जीत को पाने के लिए रविवार को उसे ऑस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती से पार पाना होगा। सुपर-10  दौर में ग्रुप-2 की दोनों टीमों का सफर लगभग एक सा रहा है।

विज्ञापन


दोनों को पहले न्यूजीलैंड से हार मिली। दोनों ही टीमों ने पाकिस्तान को शिकस्त दी और बांग्लादेश के खिलाफ मुश्किलों के बाद जीत मिली लेकिन अब रविवार के मुकाबले में दोनों के बीच एक चीज अलग होगी और वह यह है कि दोनों में से जीतने वाली टीम ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। समीकरण ऐसा बन गए हैं कि मुकाबला करो या मरो का हो गया है।
विज्ञापन


आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच टी-20 फारमेट में पिछले पांच मुकाबलों में टीम इंडिया को ही जीत मिली है। धोनी के धुरंधरों ने टी-20 ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में एकतरफा 3-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले से पहले ही मैच को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करने लगे हैं। ट्विटर पर एक पाठक लिखता है कि यह मैच सुहागरात जैसा हो गया है, इंतजार भी है और घबराहट भी।
 

 

 

 
 

IND vs AUS मैच से पहले युवराज के पिता भी छा गए

Tranding At twitter India vs Australia match
युवराज सिंह के पिता योगराज ने निर्णायक मुकाबले से ठीक पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आड़े हाथों लिया और युवराज के बल्लेबाजी क्रम को बार-बार बदलने पर अंगुली उठाई। योगराज के आपत्तिजनक बयान के बाद ट्विटर पर लोगों ने उनकों निशाने पर लिया।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed