फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tough work for sachin on palam pitch

गावस्कर का एक और रिकॉर्ड सचिन के निशाने पर

Tue, 15 Jan 2013 12:10 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 15 Jan 2013 12:10 AM IST
विज्ञापन
tough work for sachin on palam pitch

अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों से संन्यास लेने के बाद घरेलू टूर्नामेंट में हाथ आजमा रहे सचिन तेंदुलकर अब भारत की तरफ से प्रथम श्रेणी मैचों में सर्वाधिक शतक लगाने के सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी करने के कगार पर हैं। सचिन के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि वे 16 जनवरी से पालम ग्राउंड पर होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में शतक जड़कर गावस्कर के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगे।

विज्ञापन


भारत की ओर से प्रथम श्रेणी मैचों में सर्वाधिक रन और सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड गावस्कर के नाम पर है। गावस्कर ने 348 प्रथम श्रेणी मैचों की 563 पारियों में 25834 रन बनाये हैं और उनके नाम पर 81 शतक दर्ज हैं। तेंदुलकर ने बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में अपना 80वां शतक लगाया था जबकि वह गावस्कर की रनसंख्या से केवल 1016 रन पीछे हैं। अब तक 300 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके तेंदुलकर ने 476 पारियों में 57.98 की औसत से 24818 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की सीरीज से पहले मैच अभ्यास के लिए रणजी ट्रॉफी में खेल रहे तेंदुलकर यदि सेमीफाइनल में शतक जड़ने में सफल रहते हैं तो वह गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ के 81 शतकों की बराबरी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुलकर के अभी दक्षिण अफ्रीका के बैरी रिचडर्स, पाकिस्तान के जावेद मियादाद और इंग्लैंड के मौरिस लीलैंड के समान 80 शतक हैं। तेंदुलकर ने अपने कुल प्रथम श्रेणी रनों में से 15645 रन टेस्ट मैचों में बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 51 टेस्ट शतक शामिल हैं। इसके विपरीत गावस्कर ने टेस्ट मैचों में 10122 रन और 34 शतक लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed