फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sarfraz Ahmed, Umar Akmal, Saeed Ajmal struggle to prove fitness

अकमल समेत पाक कप्तान फिटनेस टेस्ट में फेल

Wed, 11 May 2016 07:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
Sarfraz Ahmed, Umar Akmal, Saeed Ajmal struggle to prove fitness
- फोटो : getty

राष्ट्रीय टी-20 कप्तान सरफराज अहमद और उमर अकमल समेत कुछ शीर्ष पाकिस्तानी क्रिकेटर फिटनेस साबित करने के लिए जूझ रहे हैं। ये खिलाड़ी ट्रेनर ग्रांट लुडेन द्वारा तय जरूरी फिटनेस स्तर पाने में नाकाम रहे हैं। इन खिलाड़ियों में सरफराज और अकमल के अलावा शोएब मकसूद, स्पिनर सईद अजमल और जुल्फिकार बाबर भी हैं।

विज्ञापन


पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी टीम के फिटनेस ट्रेनर ग्रांट लुडेन और उनकी टीम ने फिटनेस टेस्ट के लिए अंक व्यवस्था शुरू की है। खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट में खरे उतरने के लिए 17 अंक पाना जरूरी है। हमारे कुछ खिलाड़ी उस स्तर तक नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अनुबंधित खिलाड़ियों को तीन महीने के भीतर लक्ष्य हासिल करने को कहा गया है। जो ऐसा करने में नाकाम रहते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। जो खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट हासिल कर लेते हैं,  उन्हें आर्थिक प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ‌खिलाड़ियों ने पक्षपात का आरोप लगाया

Sarfraz Ahmed, Umar Akmal, Saeed Ajmal struggle to prove fitness

नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पाक खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट पिछले शनिवार को शुरू हुआ। हालांकि कुछ खिलाड़ी लुडेन और उनकी टीम के फिटनेस टेस्ट नाखुश हैं। उन्होंने लुडेन और उनकी टीम पर दोहरे मापदंड रखने का आरोप लगाया है। कुछ खिलाड़ियों ने पीसीबी से यह शिकायत की है कि लुडने और उनकी टीम वनडे कप्तान अजहर अली और पेसर वहाब रियाज समेत कुछ खिलाड़ियों के साथ नरमी बरत रहे हैं।

बहरहाल, अधिकारियों ने खिलाड़ियों के इन आरोपों को बेतुका बताया है। पीसीबी ने खिलाड़ियों की काउंसलिंग के लिए खेल मनोवैज्ञानिक असद रिजवी को नियुक्त किया है, जो इस हफ्ते एबोटाबाद में शुरू हो रहे एक महीने के लंबे कैंप में खिलाड़ियों का मनोवैज्ञानिक टेस्ट लेंगे और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगे।

सीनियर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और मोहम्मद हफीज के साथ अनफिट हैरिस सोहेल, इमाद वसीम चोट की वजह से टेस्ट देने नहीं आए। वहीं टेस्ट कप्तान मिस्बाह उल हक टेस्ट देने के लिए मंगलवार को एकेडमी पहुंचे जबकि 38 वर्षीय यूनुस खान पाकिस्तान के सबसे फिट बल्लेबाज रहे, जिन्होंने कुल 18 अंक हासिल किए। मिस्बाह अगले महीने 42 साल के हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed