फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tokyo Olympics: Olympic medalist hockey player Lalit will become deputy SP, 24 players will get jobs in UP

Tokyo Olympic: ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी ललित बनेंगे डिप्टी एसपी, 24 खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी

Fri, 16 Sep 2022 07:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 16 Sep 2022 07:36 PM IST
सार

अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने बताया कि 20 सितंबर को एक बैठक होनी है। इसके बाद ही सभी को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं कुल 24 खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी देने के लिए पदों को चिन्हित कर लिया गया है।

विज्ञापन
Tokyo Olympics: Olympic medalist hockey player Lalit will become deputy SP, 24 players will get jobs in UP
ललित उपाध्याय - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को उपहार दिया है। उन्होंने राज्य का नाम रोशन करने वाले कुल 24 खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीम इंडिया के स्टार हॉकी खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय को सीएम के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी) पर भर्ती किया जाएगा। 
विज्ञापन


खेल विभाग के इस प्रस्ताव पर ललित ने सहमति भी जता दी है। जल्द ही उनको भर्ती किया जाएगा। भारत ने 41 साल के लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक में कोई पदक जीता था। भारतीय टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल किया था। वहीं, बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में कांस्य पदक जीतने वाले विजय यादव की राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के रूप में भर्ती की जाएगी। विजय ने भी इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने बताया कि 20 सितंबर को एक बैठक होनी है। इसके बाद ही सभी को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। इतना ही नहीं कुल 24 खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी देने के लिए पदों को चिन्हित कर लिया गया है। नौ विभागों में भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में कोच के भी सभी खाली पद भरे जाएंगे
उत्तर प्रदेश में अब खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए कोच की भी भर्ती होगी। अभी कोच के कुल 450 पदों में से 270 पद खाली हैं। सिर्फ 180 कोच ही खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। ऐसे में खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए कोच के सभी खाली पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed