फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   today is importent day for cricket world

क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास है आज का दिन

Thu, 05 Sep 2013 01:54 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 01:54 PM IST
विज्ञापन
today is importent day for cricket world

क्रिकेट जगत के लिए आज का दिन बेहद अहम है। पांच सितंबर के दिन दुनिया में क्रिकेट से जुड़ी दो बड़ी चीजे हुई थीं।

विज्ञापन


आज जॉन विज्डन का 187वां जन्म दिन है। जॉन विज्डन इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर थे और उन्होंने क्रिकेट की बाइबिल कही जाने वाली विज्डन पत्रिका की शुरुआत की थी।

गूगल ने भी इस पूर्व क्रिकेटर का जन्मदिन मनाते हुए आज अपने होमपेज पर इस संबंध में एक डूडल बनाया है।

विज्डन का जन्म पांच सितंबर 1826 को इंग्लैंड में हुआ था। 19 साल की उम्र में उन्होंने ससेक्स की ओर से खेलते हुए करियर की शुरुआत की थी।

अपने समय के इस बेहतरीन हरफनमौला क्रिकेटर ने 1864 में क्रिकेटरों पर लिखना शुरू किया। वह विज्डन क्रिकेटर्स अल्मानेक के लिए लिखते थे। जल्द ही उन्होंने क्रिकेटर्स अल्मानेक नाम से वार्षिक प्रकाशन भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


विज्डन ने पिछले साल 2013 में किताब का डेढ़ सौवां संस्करण भी प्रकाशित किया था।

वेस्ट इंडीज ने खेला था अपना पहला वनडे
वेस्ट इंडीज ने आज ही के दिन 1973 में अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। यह वनडे इतिहास का आठवां मैच था और मुकाबला 55-55 ओवर का खेला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही टीमें अपने कोटे के पूरे ओवर नहीं खेल सकी थी। वेस्ट इंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 54 ओवर में ही 181 रन बनाकर आउट हो गई थी।

जवाब में इंग्लैंड ने तीन गेंद शेष रहते 54.3 ओवर में ही नौ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
 
इस मैच की खासियत यह भी थी कि दोनों टीमों के कप्तानों रोहन कन्हाई (विंडीज, 55 रन) और माइक डेनेंस (इंग्लैंड, 66) ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed