फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tim Paine praised Dhruv Jurel impressive batting on challenging bouncy wicket at MCG against Australia A team

BGT: ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान को जुरेल से प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद, तारीफ में कही ये बात; जानें

Tue, 12 Nov 2024 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Nov 2024 05:19 PM IST
सार

भारत ए के खिलाफ हाल में हुई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए को कोचिंग देने वाले पेन की मौजूदगी में जुरेल ने मेलबर्न में दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 80 और 68 रन की पारियां खेली थी।

विज्ञापन
Tim Paine praised Dhruv Jurel impressive batting on challenging bouncy wicket at MCG against Australia A team
ध्रुव जुरेल - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन को ध्रुव जुरेल से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। जुरेल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। पेन जुरेल के ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर गति और बाउंस का सामना करने की क्षमता से काफी प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन

भारत ए के खिलाफ हाल में हुई सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए को कोचिंग देने वाले पेन की मौजूदगी में जुरेल ने मेलबर्न में दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में 80 और 68 रन की पारियां खेली थी। पेन ने कहा, एक लड़का है जिसने कुछ टेस्ट मैच में भारत के लिए विकेटकीपिंग की है। तीन टेस्ट में उसका औसत 63 का है और उसका नाम ध्रुव जुरेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ इस साल किया था डेब्यू 
जुरेल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया। उन्होंने अब तक तीन टेस्ट में 46, 90, नबाद 39 और 15 रन की पारी खेली हैं और बल्ले से उनका औसत 63 का है। हालांकि टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वापसी के बाद से उन्हें कोई मैच खेलने को नहीं मिला है। जुरेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू होगी जिसका पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत के विकेटकीपर की भूमिका निभाने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा रहे जुरेल ने चार दिवसीय मैच में लगातार दो अर्धशतक जड़कर एकादश में जगह बनाने का दावा मजबूत किया है। 
विज्ञापन

पेन ने कहा,  जुरेल 23 साल का है और उसने तीन टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो वह टीम के अपने साथियों से अधिक स्तरीय लगा और उसने गति तथा उछाल का अच्छी तरह सामना किया जो किसी भारतीय खिलाड़ी के लिए सामान्य बात नहीं है। उसने 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। हम सभी सोच रहे थे, वाह, यह लड़का वाकई खेल सकता है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान उस पर नजर रखें। मुझे लगता है कि वह बहुत सारे ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को प्रभावित करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed