फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tilak Varma set to play for Hampshire in County Championship confirms HCA know details

Tilak Varma: ऋतुराज गायकवाड़ के बाद तिलक वर्मा भी जाएंगे इंग्लैंड, हैंपशायर के लिए खेलेंगे काउंटी क्रिकेट

Wed, 11 Jun 2025 06:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 11 Jun 2025 06:16 PM IST
सार

हैदराबाद के 22 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए 25 टी20 और चार वनडे मैचों में क्रमश: 749 और 68 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं। अब वह हैंपशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे।

विज्ञापन
Tilak Varma set to play for Hampshire in County Championship confirms HCA know details
तिलक वर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा अब काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उन्होंने हैंपशायर का दामन थाम लिया है। इसकी जानकारी हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) ने बुधवार को की। एचसीए ने बताया कि तिलक काउंटी चैंपियनशिप में हैंपशायर का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने यॉर्कशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने का फैसला किया था।
विज्ञापन

हैदराबाद क्रिकेट संघ ने जताई खुशी
हैदराबाद के 22 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए 25 टी20 और चार वनडे मैचों में क्रमश: 749 और 68 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं। एचसीए ने विज्ञप्ति में कहा- हैदराबाद क्रिकेट संघ को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हैदराबाद के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एन ठाकुर तिलक वर्मा से ब्रिटेन काउंटी चैंपियनशिप लीग में खेलने के लिए हैंपशायर काउंटी टीम ने संपर्क किया है। हैदराबाद क्रिकेट संघ उन्हें हैंपशायर काउंटी के साथ शानदार जुड़ाव के लिए शुभकामनाएं देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक का प्रथम श्रेणी करियर
तिलक ने 18 प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) मैचों में 50.16 की औसत से 121 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 1204 रन बनाए हैं। उनके नाम पांच शतक और चार अर्धशतक दर्ज हैं। इस सीजन आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 16 मैच खेले। इनमें तिलक ने 138.30 के स्ट्राइक रेट से 343 रन बनाए। उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed