फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tickets for ICC Men’s Champions Trophy 2025 UAE matches to go on sale today know all details price and timing

Champions Trophy: भारत के मुकाबलों के लिए आज से खरीद सकेंगे टिकट, सेमीफाइनल-1 के टिकटों की भी बिक्री होगी शुरू

Mon, 03 Feb 2025 01:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Feb 2025 01:40 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे।

विज्ञापन
Tickets for ICC Men’s Champions Trophy 2025 UAE matches to go on sale today know all details price and timing
भारत का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के तीन ग्रुप चरण के मैच और सेमीफाइनल-1 के लिए टिकटों की बिक्री की शुरुआत आज से होगी। यह सभी मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। प्रशंसक इसके लिए सोमवार से टिकट खरीद सकते हैं। टिकटों की बिक्री स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होंगी। दुबई क्रिकेट स्टेडियम के जनरल स्टैंड टिकट 125 दिरहम (करीब 3000 हजार रुपये) से शुरू हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान में होने वाले मैचों की टिकटें उपलब्ध 
कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले 10 मैचों की टिकटों की बिक्री पिछले सप्ताह शुरू हुई थी और प्रशंसक ऑनलाइन इसे खरीद सकते हैं। अगर फैंस फिजिकल टिकट लेना चाहते हैं तो वे पाकिस्तान के 26 शहरों में 108 टीसीएस सेंटर से टिकट खरीद सकते हैं। इसकी शुरुआत सोमवार से हो रही है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच की टिकटें दुबई में होने वाले पहले सेमीफाइनल मैच के बाद उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ टीमें हिस्सा लेंगी
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच होंगे। इस बार मैचों की मेजबानी पाकिस्तान और दुबई करेंगे। भारतीय टीम के सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 19 दिनों तक चलेगा जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होगी। पाकिस्तान में रावलपिंडी, लाहौर और कराची मैचों की मेजबानी करेंगे। पाकिस्तान के हर एक मैदान पर तीन-तीन ग्रुप मैच खेले जाएंगे। भारत से जुड़े तीन ग्रुप मैच और पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन

भारत का कार्यक्रम
भारत अपना पहला लीग स्टेज का मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान से मुकाबले के बाद टीम इंडिया को सात दिन का आराम मिलेगा। इसके बाद दो मार्च को भारतीय टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारत ने पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी, तब महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्तान थे। 2002 में बारिश के कारण फाइनल रद्द हो गया था। तब भारत और श्रीलंका संयुक्त विजेता रहे थे। भारतीय टीम कुल मिलाकर चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है। 2013 और 2002 के अलावा ऐसा 2000 और 2017 में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed