फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Three Young Afghan Cricketers Killed In Pakistan Air Strike On Paktika; ACB Withdraws From Tri-Series

Afghanistan: कौन थे अफगानिस्तान के 3 उभरते सितारे, जिनकी PAK के कायराना हमले में हुई मौत? जानें उनके बारे में

Sat, 18 Oct 2025 02:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 18 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिखा, 'हमने तीन युवा खिलाड़ियों को खो दिया है, जो देश के भविष्य थे। पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक ने केवल हमारे क्रिकेट को ही नहीं, बल्कि हमारे सपनों को भी नष्ट किया है।'

विज्ञापन
Three Young Afghan Cricketers Killed In Pakistan Air Strike On Paktika; ACB Withdraws From Tri-Series
हमले में मारे गए तीन अफगान क्रिकेटर्स - फोटो : एक्स/एसीबी ऑफिशियल्स

विस्तार

शनिवार सुबह अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने एक हृदयविदारक खबर की पुष्टि की, पाकिस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में अफगानिस्तान के तीन उभरते क्रिकेटर कबीर , सिबघतुल्लाह और हारून की मौत हो गई। ये तीनों खिलाड़ी अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिका के रहने वाले थे और घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेल रहे थे। एसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की। बोर्ड ने साथ ही यह भी घोषणा की कि वह अगले महीने होने वाली त्रिकोणीय सीरीज, जिसमें पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल थे, से वापस हट रहा है।
विज्ञापन

'हमारे क्रिकेटर ही नहीं, हमारे बेटे थे'
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिखा, 'हमने तीन युवा खिलाड़ियों को खो दिया है, जो देश के भविष्य थे। पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक ने केवल हमारे क्रिकेट को ही नहीं, बल्कि हमारे सपनों को भी नष्ट किया है।' टीम के कप्तान राशिद खान ने भी एसीबी के फैसले का समर्थन किया और X पर लिखा, 'मैं बोर्ड के निर्णय का स्वागत करता हूं। पाकिस्तान का नागरिकों पर हमला निंदनीय है। खेल हमेशा शांति का प्रतीक रहा है, लेकिन निर्दोषों की जान लेना अस्वीकार्य है।'

कौन थे कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून?

विज्ञापन
विज्ञापन

Three Young Afghan Cricketers Killed In Pakistan Air Strike On Paktika; ACB Withdraws From Tri-Series
अफगानिस्तान बोला 'अमानवीय हरकत बर्दाश्त नहीं - फोटो : Twitter ACB
कबीर 
कबीर, जिन्हें स्थानीय तौर पर कबीर आघा कहा जाता था, पक्तिका के उरगुन जिले से थे। वह आक्रामक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज थे और हाल ही में एसीबी की साउदर्न क्रिकेट कमिटी द्वारा आयोजित युवा टूर्नामेंटों में चमके थे। उनका चयन अफगानिस्तान अंडर-23 प्रांतीय कैंप (2026) के लिए लगभग तय माना जा रहा था। जिले की युवा लीगों में उनकी निरंतर प्रदर्शन ने उन्हें स्थानीय स्टार बना दिया था।
विज्ञापन

सिबघतुल्लाह
सिबघतुल्लाह मीडियम-फास्ट बॉलर थे और उरगुन वॉरियर्स क्लब के लिए खेलते थे। अपने तेज इनस्विंग और अनुशासित बॉलिंग के लिए जाने जाते थे। पिछले साल की पक्तिका प्रीमियर लीग में वह कप्तानी के मजबूत दावेदारों में से एक थे। उनके कोचों ने उन्हें लीडरशिप स्किल वाला खिलाड़ी बताया, जो क्षेत्र के जूनियर गेंदबाजों को ट्रेनिंग देने में भी सक्रिय रहते थे।

हारून
हारून एक ऑलराउंडर थे। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-स्पिनर थे। उन्होंने पक्तिका की स्थानीय टी20 और टेप-बॉल लीगों में अपनी प्रतिभा दिखाई थी। हाल ही में उन्होंने प्रांतीय डेवलपमेंट कैंप जॉइन किया था और उन्हें उरगुन जिले का सबसे बहुमुखी खिलाड़ी माना जाता था। क्रिकेट के साथ-साथ वह कॉलेज की पढ़ाई भी जारी रखे हुए थे।

खेल के मैदान से शांति के संदेश तक
इन तीनों खिलाड़ियों की मौत ने अफगानिस्तान के क्रिकेट समुदाय को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों और फैंस ने इसे खेल के नाम पर सबसे बड़ा नुकसान बताया।एसीबी का कहना है कि यह घटना केवल अफगानिस्तान के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के लिए एक गहरा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed