फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   three chennai super kings players 'linked' to spot fixing probe

स्पॉट फिक्सिंग: चेन्नई के 3 खिलाड़ी भी जांच के घेरे में

Sat, 25 May 2013 01:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 25 May 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
three chennai super kings players 'linked' to spot fixing probe

आईपीएल सीजन 6 में स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के तीन क्रिकेटरों के नाम भी सामने आ रहे हैं। विंदू दारा सिंह ने पूछताछ में मुंबई पुलिस को उन खिलाड़ियों के नाम बताए हैं।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को पूछताछ के लिए आज ही हाजिर होने को कहा है। हालांकि उन्होंने मुंबई पुलिस से सोमवार का समय मांगा था।
विज्ञापन


मयप्पन ‘फरार’, पुलिस ने समन किया जारी


अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, स्पॉट फिक्सिंग मामले में जांच के दौरान गिरफ्तार विंदू दारा सिंह ने पुलिस को बताया है कि आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के तीन खिलाड़ी उसके संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पॉट फिक्सिंग में फंस सकते हैं और भी बड़े नाम


ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) हिमांशु रॉय ने बताया कि विंदू ने कुछ नाम बताए हैं उनकी सत्यता की जांच की जा रही है। हालांकि उन्होंने खिलाड़ियों के नाम बताने से इनकार कर दिया।


सूत्रों के अनुसार, विंदू के दावों की सत्यता के बाद पुलिस उन खिलाड़ियों से पूछताछ कर सकती है।

वहीं पुलिस जांच में विंदू द्वारा सट्टेबाजी में मयप्पन का नाम सामने आने के बाद एक पुलिस टीम गुरुवार को पूछताछ के लिए चेन्नई गई थी। लेकिन मयप्पन वहां नहीं मिले।

मैयप्पन ने सट्टे में एक करोड़ हारे


पुलिस ने मयप्पन को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। गौरतलब है कि मयप्पन चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ हैं।

टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार अश्विन ने बताया है कि मयप्पन के पहले भी कई सट्टेबाजों से संबंध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed