फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   thisara perera confident of good show in t20is against team india

पहला T-20: श्रीलंकाई कप्तान थिसारा परेरा ने टीम इंडिया को ललकारा

Tue, 19 Dec 2017 07:29 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Tue, 19 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
thisara perera confident of good show in t20is against team india
थिसारा परेरा - फोटो : BCCI

श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा ने कटक में बुधवार को पहले टी20 इंटरनेशनल से पूर्व टीम इंडिया को ललकारा है। परेरा ने कहा कि उनकी टीम टेस्ट और वन-डे सीरीज की नाकामी को पीछे छोड़कर टी20 में मुकाबला करेगी। श्रीलंका ने वन-डे सीरीज के पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। हालांकि, अगले दो वन-डे में उसे हार झेलना पड़ी।

विज्ञापन


बाराबती टी20 इंटरनेशनल की पूर्व संध्या पर परेरा ने कहा, 'वन-डे सीरीज खराब बीती, लेकिन हमें पहले मैच से काफी अच्छी चीजें सीखने को मिली। इस सीरीज से हमें कई सकारात्मक चीजें सीखने को मिली। हमें नकारात्मकता को हटाने की जरुरत है। यह नई सीरीज है और हमें उम्मीद है कि अच्छी शुरुआत करेंगे।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'हमारी टीम में काफी प्रतिभा है। अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज और दमदार शॉट्स जमाने वाले बल्लेबाज मौजूद हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मुझे युवा खिलाड़ियों को ज्यादा विश्वास दिलाना है। मुझे नहीं लगता कि उन पर किसी प्रकार का दबाव है, उन्हें अपना 100 प्रतिशत झोंकना होगा। निजी तौर पर मुझे पता है कि उनके दिमाग में अच्छी चीजे हैं और वो बहुत दमदार वापसी कर सकते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया को ऐसे देगी मात

thisara perera confident of good show in t20is against team india
परेरा - फोटो : Click Ittefaq

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड दोहरे शतक की बदौलत दूसरा वन-डे आसानी से जीता था। निर्णायक वन-डे उपुल थरंगा ने श्रीलंका के लिए अच्छी पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज फ्लॉप रहे और मेजबान टीम ने मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया।

परेरा ने कहा, 'हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन अपनी योजनाओं पर पूरी तरह काम नहीं कर सके। यही कारण है कि हम वन-डे सीरीज हार गए। ये बार-बार नहीं होगा। ये सिर्फ एक मैच था।'

टीम इंडिया अपने प्रमुख खिलाड़ियों के बिना खेल रही है, जिसमें नियमित कप्तान विराट कोहली शामिल हैं। परेरा ने इस बारे में कहा, 'हमारा ध्यान सिर्फ एक खिलाड़ी पर नहीं है। हम अपनी योजनाओं पर ध्यान दे रहे हैं। मैं अपना नैसर्गिक खेल खेलना चाहता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed