फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   This is how Ravi Shastri planning his top order against England

INDvsENG: कोच शास्त्री ने किया इशारा, कुछ इस तरह होगा पहले टेस्ट में टॉप ऑर्डर

Mon, 30 Jul 2018 12:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 30 Jul 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
This is how Ravi Shastri planning his top order against England

इंग्लैंड दौरे का तीसरा पड़ाव शुरू होने वाला है। टी-20 और वन-डे की चुनौती के बाद अब 1 अगस्त से 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसे लेकर दोनों ही टीम ने अपनी कमर कस ली है।

विज्ञापन


बुधवार से एजबेस्टन में खेले जाने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती अंतिम एकादश चयन की होगी। आखिर वो कौन से 11 खिलाड़ी होंगे, जो इंग्लैंड के सामने भारतीय चुनौती पेश करेंगे। 
विज्ञापन


ऐसे में टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री अभी टीम के टॉप ऑर्डर के चयन को लेकर कुछ भी बताने के मूड में नहीं लगते। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का चयन तो पक्का है। इंग्लैंड में उनका प्रदर्शन भी बढ़िया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच में भी मुरली विजय ने एक अर्धशतक लगाया था जबकि उनके अलावा शीर्ष क्रम पूरी तरह से नाकाम रहा था। इसके अलावा मुरली विजय ने टीम इंडिया के पिछले इंग्लैंड दौरे के पहले मैच में ही शानदार 146 रनों की पारी खेली थी इसके बाद दो अर्धशतक भी लगाए थे।

हालांकि दूसरे सलामी बल्लेबाज की समस्या बड़ी होती नजर आ रही है। नियमति खिलाड़ी शिखर धवन बेहद खराब से गुजर रहे हैं। एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच में दोनों ही पारियों में शून्य पर आउट हुए। शिखर दक्षिण अफ्रीका के दौरे में भी केवल एक मैच में दो पारियों कुल 32 रन ही बना सके थे।

वैसे शास्त्री ने यह भी कहा कि उनका चयन सभी को चौंका सकता है। शास्त्री ने भले ही शीर्ष क्रम के बारे में अभी से खुलासा करने से इंकार किया हो लेकिन 'क्रिकइंफो' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का इशारा जरूर किया कि वे किसे चुन सकते हैं।

शास्त्री ने कहा, 'राहुल को तीसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर ही चुना गया है, लेकिन हमारा बल्लेबाजी क्रम हमेशा ही लचीला रहेगा। तीसरा सलामी बल्लेबाज शीर्ष चार में कहीं भी खेल सकता है। हमारी टीम बेहद लचीली है। हम आप लोगों को चौंकाते रहेंगे, इसके लिए तैयार रहें।


रवि शास्त्री केएल राहुल को इन दिनों काफी पसंद भी कर रहे हैं. वे उन्हें न लेने के जोखिम को नहीं लेना चाहेंगे। राहुल ने टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। अब एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच में भी 58 रन की पारी खेल टेस्ट टीम के लिए अपना दावा मजबूत किया है।

हालांकि पुजारा ने एसेक्स के खिलाफ 1 रन और 23 रन बनाए थे। इन सबके बावजूद रवि शास्त्री ने दिल खोलकर केएल राहुल की तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed