{"_id":"5f4540278ebc3e3cc10e98a4","slug":"these-four-bowlers-including-james-anderson-to-take-600-wickets-in-test-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंडरसन समेत इन चार गेंदबाजों ने झटके हैं टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट, एक भारतीय भी शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एंडरसन समेत इन चार गेंदबाजों ने झटके हैं टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट, एक भारतीय भी शामिल
Tue, 25 Aug 2020 10:16 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
- फोटो : file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने मंगलवार को अपने नाम एक बेहद खास उपलब्धि हासिल की। 38 साल के एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरे कर लिए। वह टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए।
विज्ञापन
उन्होंने यह खास उपलब्धि इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच में हासिल की। पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली को उन्होंने अपना 600वां शिकार बनाया। एंडरसन ने तीसरे टेस्ट मैंच के पांचवें दिन अजहर अली को 31 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा और अपने नाम इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
एंडरसन 600 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और कुल चौथे गेंदबाज बन गए है। उन्होंने 156 टेस्ट मैचों में 600 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न और अनिल कुंबले ने यह कामल किया है। मगर ये तीनों स्पिनर हैं।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन से पहले टेस्ट में 600 से ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न और भारत के महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले हैं।
मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनके बाद शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 145 टेस्ट मैचों में सबसे अधिक 708 विकेट झटके हैं। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुबंले का नाम है। एक पारी के सभी 10 विकेट लेने का कारनामा कर चुके कुंबले ने अपने टेस्ट करियर के 132 मुकाबलों में 619 विकेट हासिल किए हैं।